LOADING...
'पेड्‌डी' की चौथे दिन तूफानी कमाई, 150 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल हुई फिल्म
'पेड्‌डी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'पेड्‌डी' की चौथे दिन तूफानी कमाई, 150 करोड़ रुपये के क्लब में दाखिल हुई फिल्म

Jun 08, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेड्‌डी' बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कलेक्शन कर रही है। वीकेंड पर इसने न सिर्फ भारतीय दर्शकों को अपनी ओर खींचा, बल्कि 150 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह भी पक्की कर ली। महज 4 दिन के अंदर इस उपलब्धि को हासिल करने से फिल्म निर्माता भी बेहद खुश हैं। जाह्नवी कपूर भी 'पेड्‌डी' में मुख्य किरदार निभा रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म का ताजा कलेक्शन।

कमाई

'पेड्‌डी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'पेड्‌डी' ने रिलीज के चौथे दिन, यानी रविवार को 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। दूसरे दिन इसने 26.90 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए। पेड प्रिव्यू में फिल्म की कमाई 18.50 करोड़ रुपये रही थी। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 157.15 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म

विदेशों में भी 'पेड्‌डी' का दबदबा जारी

उधर 'पेड्‌डी' का दुनियाभर के सिनेमाघरों में दबदबा पूरी तरह से देखने को मिल रहा है। फिल्म ने 4 दिनाें के अंदर 233.02 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है, जिसमें ओवरसीज ग्रॉस 46 करोड़ रुपये शामिल हैं। बता दें, राम चरण और जाह्नवी अभिनीत यह एक स्पार्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में दिव्येंदु, शिव राजकुमार, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

Advertisement