फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर जारी, पहलवान बनकर दहाड़ने आए राम चरण; जाह्नवी कपूर छाईं
क्या है खबर?
सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर अब जारी हो गया है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, फिल्म का भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम मुंबई के BKC स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में आयोजित किया गया है। इस मौके पर अभिनेता कार्यक्रम का हिस्सा बने। उनके साथ जाह्नवी कपूर भी पहुंची, जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' एक स्पोर्ट्स-ड्रामा है, जो 4 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
ट्रेलर
ट्रेलर में एक्शन और रोमांच भरपूर
ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। कहानी 1980 के दशक में आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है और अभिनेता बहुमुखी खिलाड़ी के किरदार में हैं। वह जिले की सभी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सफलता की राह तलाशते हैं, लेकिन रामबुज्जी (दिव्येंदु) उनकी इस राह में कई मुश्किलें खड़ी करता है। जाह्नवी ने 'अचियम्मा' का किरदार निभाया है। बोमन ईरानी, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी इसका हिस्सा हैं। इसका संगीत एआर रहमान ने दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'पेड्डी' का ट्रेलर
His arena. His rules. 🔥
— Jio Studios (@jiostudios) May 18, 2026
His game begins now ❤️🔥
#PEDDITrailer OUT NOW 💥#PEDDI in cinemas worldwide on 4th June.#GetReadyForPeddi 💥💥
Mega Power Star @AlwaysRamCharan @NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @RathnaveluDop @artkolla @NavinNooli @bomanirani… pic.twitter.com/OFAWZFwZUe