NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    अगली खबर
    पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    संग्राम सिंह के साथ पायल रोहतगी ने रचाई शादी (तस्वीर- इंस्टा/@payalrohatgi)

    पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 10, 2022
    10:39 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह की प्रेम कहानी चर्चा में रही है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

    आखिरकार दोनों ने शनिवार को शादी रचा ली। इस कपल की शादी आगरा में पारंपरिक तरीके से हुई।

    आगरा के जेपी पैलेस में सात फेरे लेने के बाद पायल और संग्राम ने अपने जीवन का नया सफर शुरू कर दिया है। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    पायल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की शादी की तस्वीरें

    पायल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

    साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'पायल के संग्राम।'

    शेयर की गई तस्वीरों में पायल और संग्राम बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री पायल लाल रंग के लहंगे में किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।

    वहीं 'कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट' संग्राम शेरवानी में गजब ढा रहे हैं। दोनों की तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पायल का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by sangramsingh_wrestler on July 10, 2022 at 10:08 am IST

    शुभकामनाएं

    प्रशंसकों ने कपल को दी ढेर सारी बधाइयां

    कपल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें उनके परिवार के लोगों के साथ करीब दोस्त शामिल हुए। प्रशंसकों ने पायल और संग्राम को ढेर सारी बधाइयां दी हैं।

    एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। बेस्ट कपल, हैप्पी मैरिड लाइफ। आप दोनों को महादेव-पार्वती आशीर्वाद दें।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह कपल एक-दूसरे के लिए बना है.. इस खूबसूरत यात्रा के लिए शुभकामनाएं और भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।'

    प्रेम-प्रसंग

    12 सालों से चल रही थी दोनों में डेटिंग

    संग्राम और पायल में पिछले 12 सालों से डेटिंग चल रही थी। दोनों पहली बार रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' के सेट पर मिले थे। इसी शो में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।

    अपने हालिया इंटरव्यू में संग्राम ने पायल की तारीफ में कई तरह की बातें कही थीं।

    कहा जाता है कि 2014 में इस कपल ने अहमदाबाद में सगाई कर ली थी। अब इन दोनों ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है।

    करियर

    इन फिल्मों में नजर आई हैं पायल

    पायल का फिल्मी सफर दिलचस्प रहा है। पायल ने फेमिना मिस इंडिया पेजेंट का हिस्सा बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी।

    वह 'ये क्या हो रहा है', 'रिफ्यूजी', 'रक्त', '36 चाइना टाउन', 'ढोल', 'दिल कबड्डी' जैसी फिल्मों में मौजूदगी दर्ज करवा चुकी हैं।

    उन्हें 'बिग बॉस', 'फियर फैक्टर इंडिया 2' जैसे टीवी शोज में भी देखा गया है। उन्हें हाल में अभिनेत्री कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में देखा गया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    कंगना के शो 'लॉकअप' में पायल ने कहा था कि वह कभी मां नहीं बन सकतीं। उनकी मानें तो इसी वजह से उन्होंने संग्राम को किसी और से शादी करने की नसीहत दी थी। इसके बावजूद संग्राम ने पायल के साथ अपना घर बसाया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    संग्राम सिंह

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    इंस्टाग्राम

    मार्च से फिटनेस आधारित चैट शो को होस्ट करेंगी शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड समाचार
    आईपैड यूजर्स को फिलहाल नहीं मिलेगी अलग इंस्टाग्राम ऐप, कंपनी हेड ने बताई वजह आईपैड
    इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं? जानें आसान तरीके सोशल मीडिया
    IGTV ऐप को बंद कर रही है इंस्टाग्राम, अब रील्स पर देगी ज्यादा ध्यान सोशल मीडिया

    बॉलीवुड समाचार

    मेगाबजट फिल्मों की हुई वापसी, 150 करोड़ से ज्यादा है इन फिल्मों का बजट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    30 साल की उम्र में कुब्रा ने कराया था गर्भपात, बोलीं- मैं तैयार नहीं थी सेलिब्रिटी गॉसिप
    करियर के पीक पर टीवी को अलविदा कहने का मलाल नहीं है- नंदीश संधू सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ वेब सीरीज में डेब्यू करेंगी काजोल? डिज्नी+ हॉटस्टार

    संग्राम सिंह

    21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025