LOADING...
'जन नायकन' की रिलीज में देरी पर पवन कल्याण बोले- सरकार को दोष देना ठीक नहीं
पवन कल्याण ने 'जन नायकन' पर बात की

'जन नायकन' की रिलीज में देरी पर पवन कल्याण बोले- सरकार को दोष देना ठीक नहीं

Mar 16, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

पवन कल्याण इन दिनों आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी किया जिसने फिल्म के प्रति लोगों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। पवन की यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है। इससे पहले उन्होंने थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिल्म की रिलीज में देरी के लिए सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

बयान

"NDA सरकार को दोष देना ठीक नहीं"

एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि 'जन नायकन' से जुड़े मामले को सेंसर बोर्ड के स्तर पर ठीक से नहीं संभाला गया। हालांकि, रिलीज में देरी के लिए NDA सरकार को दोषी ठहराने की उन्होंने आलोचना की। उनके मुताबिक, प्रमाणन प्रक्रिया उन नियमों का पालन करती है जो सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। अभिनेता ने कहा कि नियम सबके लिए एक जैसे होते हैं, सत्ता में रहने वालों के लिए अलग नहीं बनाए जाते।

तर्क

कोर्ट नहीं जाते, तो सुझल सकता था मामला

अभिनेता ने तर्क देते हुए कहा कि उनकी फिल्म 'दे कॉल हिम OG' को A प्रमाणपत्र मिला था, जबकि निर्माताओं को उम्मीद थी कि U/A प्रमाणपत्र मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर 'जन नायकन' निर्माता कोर्ट नहीं जाते, तो शायद मामला अलग तरीके से सुलझ सकता था। बता दें, CBFC से प्रमाणपत्र न मिलने के कारण 'जन नायकन' की रिलीज अधर में लटकी है। मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर इसे दोबारा रिव्यू के लिए समीक्षा समीति के पास भेजा है।

Advertisement