LOADING...
पत्रलेखा की फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' की रिलीज टली, आखिर क्या है वजह?
फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' की रिलीज तारीख में बदलाव

पत्रलेखा की फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' की रिलीज टली, आखिर क्या है वजह?

May 22, 2026
06:10 pm

क्या है खबर?

राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने कुछ दिन पहले अपनी नई फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' का ऐलान किया था। कार्तिक चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उनके साथ मानवी गागरू भी मुख्य किरदार में हैं। हाल ही में, निर्माताओं द्वारा फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जबकि फिल्म की रिलीज तारीख 29 मई रखी गई। हालिया अपडेट के अनुसार, पत्रलेखा अभिनीत फिल्म जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है। साथ ही इसका शीर्षक भी बदला गया है।

कारण

सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलना बना कारण

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माताओं ने इसका शीर्षक छोटा करने का फैसला लिया है। उन्होंने महसूस किया कि सिर्फ 'हीर सारा' शीर्षक ज्यादा सटीक और याद रखने में आसान व भावनात्मक रूप से ज्यादा प्रभावशाली होगा। इसलिए फिल्म का शीर्ष अब 'हीर सारा' कर दिया गया है। हालांकि, नाम बदलने के कारण निर्माताओं को सेंसर बोर्ड से नए शीर्षक की मंजूरी लेनी होगी। इसमें ट्रेलर का पुनः प्रमाणन भी शामिल होगा।

रिलीज

अब इस नई तारीख पर आएगी 'हीर सारा'

चूकि फिल्म में हुए बदलाव के कारण प्रमाणन प्रक्रिया में ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए इसे 12 जून तक स्थगित करने का फैसला लिया गया है। मतलब यह कि पत्रलेखा और मानवी की फिल्म अब 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि इस तारीख पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़े मुकाबले का सामना करना होगा, क्योंकि दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' और कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' भी 12 जून को रिलीज होंगी।

Advertisement