LOADING...
'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 3 हसीनाएं और आयुष्मान खुराना की शामत

'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 3 हसीनाएं और आयुष्मान खुराना की शामत

Apr 20, 2026
12:55 pm

क्या है खबर?

आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी सोशल-कॉमेडी शैली में वापसी कर रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने दर्शकों के बीच हंसी और उत्सुकता का माहौल बना दिया है। आयुष्मान के साथ इस फिल्म में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी अभिनेत्रियां मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाती दिख रही हैं। फिल्म रिश्तों की एक नई और पहले से कहीं ज्यादा पेचीदा कहानी लेकर आ रही है।

टीजर

कटाक्ष और कॉमेडी का बेजोड़ संगम

टी-सीरीज द्वारा साझा किए गए 'पति पत्नी और वो 2' के टीजर ने 'पतिवर्स' के भीतर छिपे मेदार ड्रामे की पहली झलक दिखा दी है। इसकी शुरुआत दमदार वॉयसओवर से होती है, जो बड़े कटाक्ष के साथ कहता है कि दुनिया में सब बदल जाता है, लेकिन पतियों की फितरत कभी नहीं बदलती। ये डायलॉग फिल्म की थीम स्पष्ट कर देता है कि इस बार भी आयुष्मान का किरदार अपनी पुरानी आदतों के कारण नई मुसीबतों में फंसने वाला है।

अवतार

'थामा' के बाद आयुष्मान का नया अवतार

'थामा' के बाद आयुष्मान एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। इस बार का 'पतिवर्स' पहले से कहीं ज्यादा उलझा हुआ और मनोरंजक होने वाला है। टीजर में आयुष्मान 3 अलग-अलग मोर्चों पर उलझते नजर आ रहे हैं। जहां पिछली फिल्म में कार्तिक आर्यन को केवल एक 'वो' को संभालना था, वहीं इस बार आयुष्मान के सामने चुनौतियों का पहाड़ है। उधर फिल्म में अभिनेता विजय राज की एंट्री ने उत्साह दोगुना कर दिया है।

Advertisement