अक्षय कुमार ने खाली किया 'भूत बंगला', आयुष्मान खुराना ने मौका पाते ही जमा लिया कब्जा
क्या है खबर?
बॉलीवुड में रिलीज तारीखों का खेल बड़ा दिलचस्प होता है और इस बार आयुष्मान खुराना ने बिल्कुल सही मौके पर चौका मारा है। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' पहले मई 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन जैसे ही अक्षय ने इस तारीख को छोड़ा, आयुष्मान खुराना ने बिना वक्त गंवाए वहां अपना कब्जा जमा लिया। अब आयुष्मान की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' अक्षय द्वारा खाली की गई उसी तारीख को सिनेमाघरों में आने वाली है।
ऐलान
'पति पत्नी और वो 2' को मिली नई रिलीज तारीख
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की नई रिलीज तारीख की जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि ये फिल्म अब 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आयुष्मान के किरदार का नाम 'प्रजापति पांडे' होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
AYUSHMANN KHURRANA - SARA ALI KHAN - WAMIQA GABBI - RAKUL PREET SINGH: 'PATI PATNI AUR WOH DO' GETS A NEW RELEASE DATE... Welcome to the world of #PrajapatiPandey... #AyushmannKhuranna, #SaraAliKhan, #WamiqaGabbi, and #RakulPreetSingh team up for #PatiPatniAurWohDo.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 8, 2026
Directed by… pic.twitter.com/gWzDEejHL6
कारण
क्या इसलिए टली फिल्म की रिलीज?
पहले ये फिल्म 4 मार्च को आने वाली थी। हालांकि, फिर खबर आई कि इसकी रिलीज टाल दी गई है, क्योंकि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है, जिसमें निर्माताओं को कुछ और समय चाहिए। उधर फिल्म का एक अहम गाना अभी शूट होना बाकी है। निर्माता जल्दबाजी में फिल्म रिलीज नहीं करना चाहते और दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए पूरा समय लेना चाहते हैं। उनका लक्ष्य एक मनोरंजक और दमदार फिल्म पेश करना है।
स्टारकास्ट
पहली बार पर्दे पर दिखेगी आयुष्मान-सारा-रकुल-वामिका की चौकड़ी
'पति पत्नी और वो दो' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है, जो शादीशुदा जिंदगी के उलझावों को मजाकिया अंदाज में पेश करती है। ये पहला मौका है, जब आयुष्मान, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इन चारों कलाकारों की केमिस्ट्री फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होने वाली है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में 'प्रजापति पांडे' बनकर आयुष्मान अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार हैं।
चर्चा में फिल्म
इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं आयुष्मान
आयुष्मान हमेशा लीक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। निर्देशक सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म में भी वो मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शरवरी वाघ भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। राजश्री प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस पारिवारिक ड्रामा फिल्म में आयुष्मान का देसी अवतार देखने को मिलेगा। सलमान खान के बाद अब आयुष्मान प्रेम बनकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार हैं।