LOADING...
'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज तारीख आई, प्यार के जाल में उलझे आयुष्मान खुराना
'पति पत्नी और वो 2' कब होगी रिलीज? (तस्वीर: एक्स/@TSeries)

'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज तारीख आई, प्यार के जाल में उलझे आयुष्मान खुराना

Apr 18, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की नई रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। आयुष्मान के साथ फिल्म में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक-कॉमेडी मानी जा रही है। इसका पहला पोस्टर भी आ गया है। आइए जानें कब पर्दे पर दस्तक देगी 'पति पत्नी और वो 2'।

पोस्टर

एक 'पति' और तीन-तीन 'वो'

फिल्म के पहले पोस्टर में आयुष्मान एक बड़े जाल में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे 3 महिलाओं (सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी) ने थाम रखा है। ये साफ इशारा है कि इस बार 'लव ट्राएंगल' और भी ज्यादा उलझा हुआ और मजेदार होने वाला है। पोस्टर में आयुष्मान एक चीते के बगल में बैठे हुए भी नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के अनोखे मिजाज और जबरदस्त कॉमेडी को दर्शाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Advertisement

रिलीज 

इस दिन पर्दे पर आ रही फिल्म

इस सीक्वल में आयुष्मान का किरदार पिछले भाग में कार्तिक आर्यन के किरदार से काफी अलग और मजेदार होने वाला है, जिसकी झलक इसकी पहली झलक ने दे दी है। ये फिल्म पहले 4 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है और ये 15 मई, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। आयुष्मान, रकुल, सारा और वामिका गर्मियों की छुट्टियों के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Advertisement

सीक्वल

पुराने निर्देशक और नए सितारों के साथ फिर सजेगी महफिल

साल 2019 में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत 'पति पत्नी और वो' का निर्देशन करने वाले मुदस्सर अजीज ही इस सीक्वल का निर्देशन कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी से फैंस को उसी पुराने देसी अंदाज और हंसी की उम्मीद है। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार और बीआर स्टूडियोज मिलकर कर रहे हैं। मूल फिल्म ने 45 करोड़ रुपये के बजट में 116 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

अन्य फिल्म

सारा के साथ 'उड़ता तीर' भी लेकर आ रहे आयुष्मान

आयुष्मान और सारा की जोड़ी एक अनोखी 'स्पाई-कॉमेडी' फिल्म 'उड़ता तीर' में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही ये फिल्म सस्पेंस और कॉमेडी का एक जबरदस्त मिश्रण होने वाली है। 'द लंचबॉक्स', 'ग्यारह ग्यारह' और लक्ष्य लालवानी की 'किल' के बाद 'उड़ता तीर' के जरिए धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट चौथी बार साथ आए हैं। ये फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

Advertisement