फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' से जारी हुआ धमाकेदार गाना, रैपर बादशाह ने बांधा समां
क्या है खबर?
आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी और प्रेमिकाओं के साथ 15 मई को सिनेमाघरों में आ रहे हैं। जी हां, यहां बात उनकी आगामी फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की हो रही है, जिसमें सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी हैं। इन तीनों के बीच में आयुष्मान 'बेचारा पति' बनकर फंसे हुए हैं। खैर ट्रेलर पहले से लोगों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर चुका है। अब एक धमाकेदार गाना भी आ गया है।
गाना
रैपर बादशाह के रैप और संगीत में पिरोया गया ये गाना
गाने का नाम 'हमने वहीं लगाया दिल' है, जिसे टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। रैपर बादशाह ने हितेन के साथ मिलकर इसे कंपोज किया है। हालांकि गाने में रैप और संगीत उन्होंने अकेले दिया है। आवाज 2 भाइयों, कृष मंडल और किशोर मंडल की है जो यूट्यूब पर वायरल गायकों में से एक हैं। इसमें उनका साथ इप्सिता ने दिया है। जोशीले संगीत वाला यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Ab iss dil ko kaise samjhaaye Prajapati! 🤭♥️#HumneWahinLagayaDil song out now!https://t.co/0cDZ17fYkj#PatiPatniAurWohDo in cinemas on May 15th!@ayushmannk @SaraAliKhan @WamiqaG @Rakulpreet #MudassarAziz #BhushanKumar #JunoChopra #KrishanKumar #RenuRaviChopra @Its_Badshah… pic.twitter.com/CPOlxPvujz
— T-Series (@TSeries) May 6, 2026