'चमकीला' के बाद फिर OTT पर तूफान मचाएंगी परिणीति चोपड़ा, 'शक' में इस किरदार से मचाएगी धमाल
परिणीति चोपड़ा अब स्ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'शक' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसमें वह एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में है।
फिल्मों और रियलिटी टीवी के बाद, परिणीति अब वेब सीरीज की दुनिया से जुड़ना चाहती थीं।
'शक' का निर्देशन कर रहे हैं रेंसिल डिसिल्वा
रेनसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर सीरीज 'शक' कई दमदार कलाकारों के साथ आ रही है, जिनमें ताहिर राज भसीन और जेनिफर विंगेट भी शामिल हैं।
परिणीति ने बताया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी का पता चला, लेकिन उन्होंने अपने अभिनय पर पूरा ध्यान बनाए रखा।
उनका कहना था कि वह चाहती थीं कि किरदार असली लगे, न कि उनके निजी जीवन से प्रभावित दिखे। 'अमर सिंह चमकीला' से इंडस्ट्री में जोरदार वापसी करने के बाद, यह डिजिटल डेब्यू उनके करियर में एक और नया अध्याय जोड़ रहा है।