Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज
मनोरंजन

परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज

परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 16, 2021, 08:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' को लेकर हाल में चर्चा रही हैं। यह फिल्म भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी को केंद्र में रख कर बनाई गई है। फिल्म को हाल ही में 26 मार्च को थिएटर में रिलीज किया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 23 अप्रैल रिलीज होने वाली है।

जानकारी
साइना का संघर्ष और उनकी उपलब्धियों पर आधारित है फिल्म

थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्म में साइना की भूमिका निभाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने परिणीति की सराहना की है। इस फिल्म में साइना के बचपन से लेकर उनके बैडमिंटन खिलाड़ी बनने तक के सफर को फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी में साइना का संघर्ष और खेल जगत में उनकी उपलब्धियों को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे कोच से मिलने के बाद उनकी जिंदगी बदल जाती है।

प्रतिक्रिया
डिजिटल रिलीज को लेकर परिणीति ने जतायी उत्सुकता

इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने को लेकर परिणीति काफी उत्साहित दिखी हैं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत अधिक उत्साहित हूं इस बात को लेकर कि अब मेरी फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनियाभर के दर्शक देख पाएंगे। फिल्म के जरिए दुनियाभर के दर्शकों के लिए एक प्रेरणादायी कहानी को सामने लाने का काम किया गया है।" उन्होंने स्वीकार किया है कि एक बायोपिक फिल्म काफी चुनौतीपूर्ण होती है।

सूचना
पुलेला गोपीचंद के किरदार में दिखे मानव कौल

फिल्म में साइना के किरदार में खुद को ढालने के लिए परिणीति ने काफी मेहनत की है। परिणीति को साइना के बॉडी लैंग्वेज और फिजिकल अपीयरेंस में ढलने में वक्त लगा। फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया है, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार द्वारा किया गया है। इस फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद के किरदार में अभिनेता मानव कौल को देखा गया है। इसके अलावा परेश रावल भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं।

बयान
दर्शकों के भीतर फिल्म एक उम्मीद पैदा करेगी- निर्देशक

फिल्म के निर्देशक अमोल ने इसकी OTT रिलीज को लेकर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अपने बयान में कहा है, "इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि इस फिल्म के जरिए दुनिया अब साइना को देख पाएगी। इस कठिन समय में वे काफी धैर्य से इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि दर्शकों के भीतर यह फिल्म एक प्रकार की सकारात्मकता और उम्मीद पैदा करेगी।"

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
साइना नेहवाल
बैडमिंटन
परिणीति चोपड़ा
ताज़ा खबरें
रणजी ट्रॉफी में कितनी होती है खिलाड़ियों की कमाई? जानें पूरी सैलरी
रणजी ट्रॉफी में कितनी होती है खिलाड़ियों की कमाई? जानें पूरी सैलरी खेलकूद
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, ऐड-सपोर्टेड प्लान पर काम कर रही है कंपनी
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेना होगा सस्ता, ऐड-सपोर्टेड प्लान पर काम कर रही है कंपनी टेक्नोलॉजी
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स
'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स मनोरंजन
बैंक भर्ती: IDBI में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
बैंक भर्ती: IDBI में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन करियर
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस'
बॉलीवुड में पूरे हुए शाहरुख के 30 साल, इन फिल्मों से बने 'किंग ऑफ रोमांस' मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन
अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दोनों शादी के लिए तैयार हैं- वरुण धवन मनोरंजन
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी, राम गोपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज मनोरंजन
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में
सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये बॉलीवुड की फिल्में मनोरंजन
वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत
वरुन धवन ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत ऑटो
जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है
जल्द बनेगी 'हेरा फेरी 3', निर्माता बोले- कहानी तैयार है मनोरंजन
और खबरें
साइना नेहवाल
साइना नेहवाल पर विवादित ट्वीट के बाद सिद्धार्थ ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा
साइना नेहवाल पर विवादित ट्वीट के बाद सिद्धार्थ ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा मनोरंजन
साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने किया विवादित ट्वीट, महिला आयोग ने दिया FIR का आदेश
साइना नेहवाल पर सिद्धार्थ ने किया विवादित ट्वीट, महिला आयोग ने दिया FIR का आदेश मनोरंजन
साइना नेहवाल की सफलता में अहम भूमिका निभा चुके हैं गोपीचंद, जानिए गुरु-शिष्या की रोचक बातें
साइना नेहवाल की सफलता में अहम भूमिका निभा चुके हैं गोपीचंद, जानिए गुरु-शिष्या की रोचक बातें खेलकूद
साइना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक में जाने की उम्मीदें खत्म, BWF ने दी जानकारी
साइना और श्रीकांत की टोक्यो ओलंपिक में जाने की उम्मीदें खत्म, BWF ने दी जानकारी खेलकूद
सिंगापुर ओपन हुआ रद्द, साइना और श्रीकांत के ओलंपिक में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म
सिंगापुर ओपन हुआ रद्द, साइना और श्रीकांत के ओलंपिक में जाने की उम्मीदें लगभग खत्म खेलकूद
और खबरें
बैडमिंटन
73 साल में पहली बार भारत को थॉमस कप जिताने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी अहम बातें
73 साल में पहली बार भारत को थॉमस कप जिताने वाले खिलाड़ियों से जुड़ी अहम बातें खेलकूद
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 73 सालों में पहली बार भारत ने जीता थॉमस कप
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, 73 सालों में पहली बार भारत ने जीता थॉमस कप खेलकूद
पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा भारत, बैडमिंटन टीम ने रचा नया इतिहास
पहली बार थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा भारत, बैडमिंटन टीम ने रचा नया इतिहास खेलकूद
शानदार चल रहा है बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का करियर, ऐसा रहा है प्रदर्शन
शानदार चल रहा है बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का करियर, ऐसा रहा है प्रदर्शन खेलकूद
ऑल इंग्लैंड ओपन 2022: फाइनल में हारकर उपविजेता रहे लक्ष्य सेन, इतिहास रचने से चूके
ऑल इंग्लैंड ओपन 2022: फाइनल में हारकर उपविजेता रहे लक्ष्य सेन, इतिहास रचने से चूके खेलकूद
और खबरें
परिणीति चोपड़ा
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर
यशराज फिल्म्स से डेब्यू करने वाले ये 5 सितारे आज सफलता के मुकाम पर मनोरंजन
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां
राजामौली की फिल्म 'RRR' को ठुकरा चुकी हैं ये अभिनेत्रियां मनोरंजन
शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह
शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह मनोरंजन
कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा
कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022