Page Loader
महाशिवरात्रि पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, देखिए तस्वीरें
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे काशी विश्वनाथ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@raghavchadha88)

महाशिवरात्रि पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, देखिए तस्वीरें

Feb 26, 2025
01:23 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (APP) के सांसद राघव चड्ढा अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि के खास मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। राघव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह परिणीति के साथ मंदिर की पृष्ठभूमि में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में दोनों अपने परिवार के साथ नजर आए।

तस्वीरें

पूजा-अर्चना करते दिखे परिणीति और राघव

राघव ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'जय श्री बाबा विश्वनाथ, हर हर महादेव। सभी देशवासियों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेत्री को अपने पति राघव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को राघव से शाही अंदाज में शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें