Page Loader
राघव चड्ढा संग सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने साझा किया नोट, प्रियजनों को कहा शुक्रिया 
राघव चड्ढा संग सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने साझा किया नोट (तस्वीर: इंस्टा/@parineetichopra)

राघव चड्ढा संग सगाई के बाद परिणीति चोपड़ा ने साझा किया नोट, प्रियजनों को कहा शुक्रिया 

May 15, 2023
01:43 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में दोनों की सगाई हुई, जिसके बाद परिणीति ने इंस्टाग्राम पर राघव संग सगाई की तस्वीरें साझा कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मैंने जो कुछ भी प्रार्थना की। उसने हां कहा।' अब परिणीति ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत नोट साझा किया है।

पोस्ट

हम दोनों को बहुत प्यार मिला है- परिणीति

परिणीति ने लिखा, 'राघव और मुझे पिछले कुछ हफ्तों से बहुत प्यार मिला है, खासकर हमारी सगाई पर। हम दोनों अलग-अलग दुनिया से आते हैं और यह जानकर आश्चर्य होता है कि हमारी दुनिया भी हमारे मिलन से जुड़ती है।' परिणीति ने आगे लिखा, 'हमने जो कुछ भी पढ़ा/देखा है, उससे हम बहुत प्रभावित हुए हैं और हम आप सभी को पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते। धन्यवाद। परिणीति और राघव की तरफ से खूब प्यार।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए इंस्टाग्राम पोस्ट 

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए सगाई की तस्वीरें