परिणीति चोपड़ा ने 35,000 फीट की ऊंचाई पर खोला करवा चौथ का व्रत, देखें वीडियो
क्या है खबर?
करवा चौथ 2026 के अवसर पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सबसे अनोखा काम किया। दोनों 35,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे, जहां राघव ने अपने हाथ से पानी पिलाकर अभिनेत्री का व्रत खुलवाया। इस खूबसूरत नजारे का वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस खास अंदाज से परिणीति और राघव ने साबित कर दिया कि दूरी और हालात परंपराओं के आड़े नहीं आते। फैंस भी उनके वीडियो पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हट रहे।
त्योहार
हवाई जहाज में करवाचौथ मनाते दिखे परिणीति-राघव
वीडियो में, परिणीति सबसे पहले हवाई जहाज की खिड़की से चांद का दीदार करती हैं। इसके बाद उनके पॉलीटिशियन पति राघव अपने हाथ से पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाते हैं।
उन्होंने कैप्शन दिया, 'करवा चौथ हम जहां भी हों, वहीं होता है। भले ही वह 35,000 फीट पर हो।'
परिणीति ने अपने सारे सपने पूरे करने के लिए राघव का आभार भी जताया और उन्हें सबसे अच्छा इंसान बताया।
उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Love Is In The Air, Literally For Parineeti & Raghav!❤️😍 @parineetichopra @raghavchadha88
— bolly window (@BollyWindow) October 30, 2026
[ Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Karwachauth 2026, Couple ] pic.twitter.com/MVUIdoWXzq