
परिणीति चोपड़ा ने पहली बार मंच पर गाया गाना, साझा कीं खूबसूरत झलकियां
क्या है खबर?
दर्शकों पर अपनी उम्दा अदाकारी का जादू चलाने के बाद परिणीति चोपड़ा ने अब संगीत की दुनिया में कदम रख लिया है। 25 जनवरी को एक वीडियो साझा कर अभिनेत्री ने बताया था कि वह संगीत इंडस्ट्री में अपना करियर शुरू कर रही हैं। अब परिणीति बाकी गायकों की तरह पहली बार मंच पर प्रदर्शन करती नजर आईं। परिणीति ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने पहले संगीत समारोह की झलकियां साझा की हैं।
नोट
मेरी आंखों में आंसू हैं- परिणीति
परिणीति ने लिखा, 'और यह हो गया... जब मैं इसे लिख रही हूं तो मेरी आंखों में आंसू हैं। मेरा अब तक का पहला लाइव गायन प्रदर्शन कल रात था। यह वह सब कुछ था, जिसकी मैं कामना कर सकती थी। आप सभी ने जो प्यार और दयालुता दिखाई है उसके लिए आपका धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।' परिणीति फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं, जिसमें 'माना के हम यार नहीं' शामिल है।