NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल लेंगे 7 फेरे, यहां जानिए शादी से जुड़ा हर अपडेट 
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल लेंगे 7 फेरे, यहां जानिए शादी से जुड़ा हर अपडेट 
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल लेंगे 7 फेरे, यहां जानिए शादी से जुड़ा हर अपडेट 

    लेखन मेघा
    Sep 23, 2023
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में जाएंगे।

    आज से दोनों की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला जारी है।

    परिणीति और राघव अपने परिवार के साथ शुक्रवार को ही उदयपुर पहुंच गए थे। यहां द लीला पैलेस में दोनों 7 फेरे लेंगे।

    आइए जानते हैं कि अभी तक शादी से जुड़ी क्या-क्या अपडेट सामने आई हैं।

    विस्तार

    इस तरह होंगे शादी में कार्यक्रम 

    परिणीति और राघव की आज हल्दी हुई है। इससे पहले चूड़ा सेरेमनी होने की बात कही जा रही थी।

    इसके बाद दोपहर में वेलकम लंच और शाम को संगीत होगा, जिसकी थीम 90 के दशक को रखा गया है।

    कल 2 बजे राघव अपने परिवार के साथ द ताज लेक पैलेस से बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद 3:30-4 बजे वरमाला और फेरे होंगे।

    24 सितंबर की रात को 8:30 बजे से रिसेप्शन का आयोजन भी द लीला पैलेस में होगा।

    कपड़े

    ऐसे होंगे दूल्हा-दुल्हन के कपड़े

    रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति ने अपने इस खास दिन के लिए पेस्टल रंग का लहंगा चुना है, जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

    दूसरी ओर राघव अपने मामा फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे।

    राघव और परिणीति की सगाई की तरह ही शादी में फूलों की सजावट देखने को मिलेगी, जो पेस्टल रंगों से होगी। ऐसे में सजावट के लिए पश्चिम बंगाल से खास कलाकारों को बुलाया गया है।

    सुरक्षा व्यवस्था

    मोबाइल पर लगाया जा रहा नीला टेप

    परिणीति और राघव की शादी में सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा जा रहा है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल के स्टाफ को 3 दिन तक बाहर जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में वह होटल परिसर में ही रहेंगे।

    होटल के सूत्र के अनुसार, शादी में आने वाले सभी मेहमानों की अच्छे से जांच की जाएगी और उनके मोबाइल के कैमरे पर नीले रंग का टेप लगाया जाएगा ताकि कोई तस्वीर या वीडियो न खींच सके।

    विस्तार

    क्या प्रियंका नहीं होंगी बहन की शादी में शामिल?

    परिणीति की मिमी दीदी यानी प्रियंका चोपड़ा के शादी में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक जोनस शादी में शिरकत नहीं करेंगे।

    इसी बीच प्रियंका ने परिणीति को इंस्टाग्राम पर बधाई दी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सच में नहीं आ रही हैं।

    उन्होंने परिणीति की मुस्कुराते हुए तस्वीर साझा कर लिखा, 'उम्मीद है तुम अपने खास दिन पर इसी तरह खुश होंगी, ढेर सारा प्यार।'

    मेहमान

    मनोरंजन और राजनीतिक जगत की हस्तियां करेंगी शिरकत

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में मनोरंजन के साथ ही राजनीतिक जगत की हस्तियां भी शिरकत करेंगी। इसमें 200 मेहमान और 50 VVIP शामिल होंगे।

    अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, मनीष,अर्जुन कपूर सहित कई चर्चित सितारे शादी समारोह का हिस्सा बनेंगे।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शादी में पहुंचेंगे।

    इनके अलावा सिस्टर शिवानी, शैलेश लोढ़ा और AAP नेता संजय सिंह उदयपुर पहुंचे चुके हैं और बाकी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    13 मई को परिणीति और राघव ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में सगाई की थी। दोनों पहली बार पंजाब में मिले थे, जहां परिणीति अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अभिनेत्री पहली मुलाकात में ही राघव को दिल दे बैठी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम

    परिणीति चोपड़ा

    'ऊंचाई' रिव्यू: बड़जात्या की टिपिकल ड्रामा फिल्म बनकर रह गई एक अच्छी कहानी अमिताभ बच्चन
    परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ 11 दिसंबर से शुरू करेंगे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक की शूटिंग दिलजीत दोसांझ
    परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' 16 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर हो सकती है रिलीज नेटफ्लिक्स
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    गायक हरिहरन के बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'प्यार है तो है' का ट्रेलर जारी आगामी फिल्में
    पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीरें  महेश भट्ट
    अभिनेता मनोज जोशी की चली गई थी आंखों की रोशनी, बोले- कोमा में जा चुका था मनोज जोशी
    गोविंदा काम न मिलने की खबरों पर बोले- कई 100 करोड़ी प्रोजेक्ट ठुकरा चुका हूं गोविंदा

    मनोरंजन

    जीशान अय्यूब ने OTT को बताया भ्रष्ट, बोले- यह उतना सही नहीं जितना लगता है बॉलीवुड समाचार
    'वेलकम टू द जंगल' से पहले देखें ये मल्टीस्टारर फिल्में, मिलेगा भरपूर मजा  अक्षय कुमार
    जन्मदिन विशेष: अनुराग कश्यप ने इन फिल्मों से बनाई अपनी अलग पहचान, OTT पर हैं मौजूद अनुराग कश्यप
    सनी देओल ने 'गदर 2' की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाने पर तोड़ी चुप्पी सनी देओल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025