NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे के हुए, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे के हुए, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी
    शादी के बंधन में बंधे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे के हुए, उदयपुर में शाही अंदाज में रचाई शादी

    लेखन मेघा
    Sep 24, 2023
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं।

    दोनों ने अपने परिवार, करीबी दोस्तों और राजनीतिक जगत से जुड़ी मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में शादी रचाई है।

    मई में परिणीति और राघव की सगाई होने के बाद से प्रशंसक इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे।

    उदयपुर के द लीला पैलेस में शादी संपन्न हो गई है। परिणीति और राघव अब एक-दूजे के हमसफर बन गए हैं।

    रस्में

    आज चूड़ा सेरेमनी के बाद शुरू हुई थीं रस्में

    परिणीति और राघव की कल हल्दी और बाकी की रस्में हुई थीं तो आज अभिनेत्री की चूड़ा सेरेमनी की रस्म संपन्न हुई।

    इसके बाद राघव के सिर सेहरा सजा और वह अपने परिवार के साथ 2:30 बजे द ताज लेक पैलेस से 20 नाव के साथ बारात लेकर निकले।

    इसके बाद 3:30-4 बजे के आसपास वरमाला हुई और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

    रात 8:30 बजे से द लीला पैलेस में ही रिसेप्शन का आयोजन भी होगा।

    विस्तार

     मनीष ने परिणीति तो पवन ने राघव के कपड़े किए डिजाइन

    अपने इस खास दिन पर परिणीति ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना था, वहीं राघव के कपड़े डिजाइनर पवन सचदेवा ने डिजाइन किए थे। इन दोनों डिजाइनर ने ही कपल की सगाई के कपड़े भी डिजाइन किए थे।

    खबरें हैं कि 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन लंच का आयोजन होगा, जिसमें AAP नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

    इसके अतिरिक्त मुंबई में रिसेप्शन होगा या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है।

    विस्तार

    संगीत से सामने आई थी राघव और परिणीति की तस्वीर

    23 सितंबर को वेलकम लंच के बाद राघव और परिणीति का संगीत हुआ था, जिसकी थीम 90 का दशक थी।

    संगीत में जाने-माने पंजाबी गायक नवराज हंस और DJ सुमित सेठी ने समा बांधा था।

    कपल की संगीत से तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें परिणीति सिल्वर शिमरी लहंगे में दिखीं तो राघव ने काले रंग का बंदगला पहना था।

    वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री के हाथों में मेहंदी भी नजर आ रही थी।

    मेहमान

    मशहूर हस्तियां हुई शामिल 

    परिणीति और राघव की शादी में फिल्मी सितारों के साथ ही राजनीतिक जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की, लेकिन प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं।

    सानिया मिर्जा अपनी छोटी बहन अनम मिर्जा के साथ अपनी खास दोस्त की शादी के लिए उदयपुर पहुंची थीं।

    इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, मनीष मल्होत्रा, सिस्टर शिवानी, AAP नेता संजय सिंह आदि शादी में शामिल हुए।

    जानकारी

    सुरक्षा का रखा गया खास ध्यान

    शादी में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया था और इसके लिए सभी मेहमानों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। साथ ही सभी के मोबाइल के कैमरे पर नीले रंग की टेप लगाई गई थी, ताकि कोई तस्वीरें न खींच सके।

    प्रेम कहानी

    ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    परिणीति और राघव की प्रेम कहानी पंजाब से शुरू हुई, जहां अभिनेत्री अपनी फिल्म 'चमकीला' की शूटिंग कर रही थी।

    हालांकि, दोनों कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। दोनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है और एक कार्यक्रम के दौरान पहली बार मिले थे।

    सगाई के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा था कि वह राघव के साथ नाश्ता करने के बाद ही समझ गई थी कि ये वही शख्स है, जिसका उन्हें इंतजार था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    परिणीति चोपड़ा

    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' का हिस्सा बने राहुल मित्रा, कैमियो रोल में आएंगे नजर इम्तियाज अली
    परिणीति चोपड़ा 'आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड' से हुईं सम्मानित, साझा किया पोस्ट बॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा ने पूरी की इम्तियाज अली की 'चमकीला' की शूटिंग, कहा- मेरी जिंदगी बदल गई दिलजीत दोसांझ

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025