NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति-राघव की शादी के संगीत में लगेगा 90 के दशक का तड़का, सामने आईं ये जानकारियां 
    अगली खबर
    परिणीति-राघव की शादी के संगीत में लगेगा 90 के दशक का तड़का, सामने आईं ये जानकारियां 
    परिणीति-राघव की शादीं से जुड़ीं ये जानकारियां आईं सामने

    परिणीति-राघव की शादी के संगीत में लगेगा 90 के दशक का तड़का, सामने आईं ये जानकारियां 

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 20, 2023
    04:44 pm

    क्या है खबर?

    बीते कई दिनों से अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड‌्ढा की शादी की चर्चा हो रही है। दाेनों जल्द ही एक-दूजे के हो जाएंगे।

    परिणीति के हाथों पर राघव के नाम की मेहंदी भी सज गई है। मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। परिणीति ने भी शादी के लिए अपनी ​दीदी प्रियंका चोपड़ा की तरह राजस्थान को ही चुना है।

    आइए जानते हैं परिणीति-राघव की शादी से जुड़ीं क्या कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

    खान-पान

    पंजाबी पकवानों से भरा होगा मेन्यू

    परिणीति और राघव दोनों ही पंजाब से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए उनकी शादी में पंजाबी पकवान ही परोसे जाएंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में मेहामन एक से एक पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे।

    दोनों की शादी उदयपुर में हो रही है, इसलिए शादी में आने वाले मेहमानों को राजस्थानी खाने का भी स्वाद मिलेगा, वहीं बताया जा रहा है कि मेन्यू में कुछ फ्रेंच पकवान भी शामिल किए गए हैं।

    संगीत

    संगीत समारोह में बजेंगे ये गाने

    परिणीति-राघव की शादी का संगीत समारोह भी बेहद खास होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत के मौके पर परिणीति और राघव 90 के दशक के गानों पर थिरकने वाले हैं।

    उनके संगीत में 90 के गाने बजेंगे, जो शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की 90 के दशक की यादें ताजा कराएंगे।

    यह चर्चा भी है कि संगीत समारोह में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने वाली हैं। वह एक मजेदार परफॉर्मेंस देने की तैयारी में हैं।

    बारात

    नाव में दुल्हन को लेने पहुंचेंगे राघव

    खबर यह है कि दुल्हन परिणीति को लेने के लिए दूल्हे राजा राघव किसी लग्जरी गाड़ी या घोड़े पर सवार नहीं होंगे, बल्कि नाव पर बैठकर आएंगे।

    बारात निकलने से पहले पिछोला झील के बीच स्थित होटल ताज में राघव की सेहरा बंदी का कार्यक्रम होगा।

    इसके बाद ताज होटल से दुल्हन परिणीति को लेने के लिए राघव के साथ बारात निकलेगी, जो नाव में होगी। नावों की सजावट में मेवाड़ी परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।

    चूड़ा रस्म

    23 सितंबर को होगी चूड़े की रस्म

    राघव-परिणीति की शादी में चूड़े की रस्म जिस सुइट में होगी, वो पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। उसका एक रात का किराया 9 से 10 लाख रुपये है।

    खबर है कि लीला में मेहमानों के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक करवाए गए हैं।

    23 सितंबर को सुबह 10 बजे चूड़े की रस्म होगी। बता दें कि शादी में मेहमानों के स्वागत के लिए भारत समेत 2-3 अन्य देशों से विशेष फूल मंगवाए गए हैं।

    जानकारी

    प्रियंका कब आएंगी भारत?

    बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका 23 सितंबर को भारत आएंगी और शादी के जश्न में हिस्सा लेने के लिए सीधे उदयपुर के लिए रवाना होंगी। इससे पहले प्रियंका, परिणीति और राघव की दिल्ली में हुई सगाई में भी शामिल हुई थीं।

    कार्यक्रम

    24 सितंबर को होंगे ये सारे कार्यक्रम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 सितंबर को राघव की सेहराबंदी होगी। दोपहर 2 बजे बारात ताज पैलेस से लीला पैलेस जाएगी, जहां परिणीति के घरवाले ठहरे हुए हैं। साढ़े 3 बजे जय माला ओर 4 बजे परिणीति-राघव सात फेरे लेंगे।

    परिणीति की बिदाई शाम साढ़े 6 बजे होगी और रात को रिसेप्शन होगा।

    खबरों के मुताबिक, 200 से ज्सादा मेहमानों के लिए व्यवस्था की गई है। इनमें 50 VVIP मेहमान होंगे।

    30 सितंबर को परिणीति-राघव चंडीगढ़ में भी दावत देंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    परिणीति ही नहीं, बल्कि उनसे पहले भी कई अभिनेत्रियों ने अपने हमसफर के लिए राजनेता काे चुना है। आयशा टाकिया ने समाजवादी पार्टी के नेता फरहान आजमी से शादी रचाई थी। इस सूची में स्वरा भास्कर, राधिका कुमारस्वामी और नवनीत कौर राणा भी शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला जापान-UAE का साथ, प्रतिनिधिमंडल ने किया पाकिस्तान को बेनकाब पाकिस्तान समाचार
    राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का नया गाना 'हट बदमाश' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म? राजकुमार राव
    IPL: सबसे कम मैचों में 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय स्पिनर IPL रिकॉर्ड्स
    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट

    परिणीति चोपड़ा

    सलमा आगा ने जीता था सिंगिंग का फिल्मफेयर, ये अभिनेत्रियां गा चुकी हैं फिल्मों में गाने सेलिब्रिटी गॉसिप
    रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म्स टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी से नाता तोड़ा- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    'ऊंचाई' रिव्यू: बड़जात्या की टिपिकल ड्रामा फिल्म बनकर रह गई एक अच्छी कहानी अमिताभ बच्चन
    परिणीति चोपड़ा-दिलजीत दोसांझ 11 दिसंबर से शुरू करेंगे अमर सिंह चमकीला की बायोपिक की शूटिंग दिलजीत दोसांझ

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख नहीं लेते करण जौहर की फिल्मों के लिए फीस, ये फिल्में भी मुफ्त में की शाहरुख खान
    करण जौहर ही नहीं, आलोचनाओं से तंग आकर इन सितारों ने भी छोड़ा सोशल मीडिया करण जौहर
    विशाल भारद्वाज ने 3 साल नहीं की थी इरफान खान से बात, 'इश्किया' से जुड़ी वजह विशाल भारद्वाज
    शबाना आजमी की इन फिल्मों और वेब शो का दर्शक कर रहे इंतजार शबाना आजमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025