Page Loader
टीवी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी बनीं मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 
पंखुड़ी अवस्थी बनीं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@pankhuri313)

टीवी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी बनीं मां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म 

Jul 26, 2023
12:09 pm

क्या है खबर?

लंबे समय से टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में थीं। उनके घर में आने वाले नन्हे मेहमान का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। दरअसल, पंखुड़ी और गौतम रोडे माता-पिता बन गए हैं। पंखुड़ी ने 26 जुलाई को जुड़वां बच्चों (लड़का और लड़की) को जन्म दिया है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

पोस्ट

पंखुड़ी ने लिखा नोट

पंखुड़ी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत-सा पोस्ट साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस नए अध्याय को अपनाते हैं। हम अपने ऊपर बरसाए गए प्यार और आशीर्वाद के लिए दिल से कृतज्ञ हैं।' पंखुड़ी और गौतम साल 2018 को राजस्थान में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पंखुड़ी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'मैडम सर' जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट