सिर्फ 5-6 सीन के लिए क्यों राजी हुए पंकज त्रिपाठी? बताई 'ओह माय डॉग' में कैमियो की खास वजह
मनोरंजन
पंकज त्रिपाठी अब अमित राय की फिल्म 'ओह माय डॉग' में एक छोटी, लेकिन खास भूमिका में दिखाई देंगे।
उन्होंने यह कैमियो भूमिका इसलिए निभाया क्योंकि उन्हें फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई और निर्देशक अमित के साथ उनकी गहरी दोस्ती भी है। यह फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
'ओह माय डॉग' में पंकज का कैमियो है सिर्फ 5 या 6 सीन का
फिल्म में पंकज की भूमिका सिर्फ 5 या 6 सीन की है। दरअसल, वे इस किरदार को ज्यादा प्रचारित नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब अमित ने उनसे फिल्म के प्रचार के लिए कहा, तो वे मान गए।
पंकज ने बताया, 'मैंने यह भूमिका दोस्ती के नाते किया है, क्योंकि मुझे कहानी और निर्देशक दोनों ही पसंद हैं।'
इसके अलावा, अपनी डायरी में यह तारीख भी नोट कर लें, उनकी अगली बड़ी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका ट्रेलर 11 अगस्त को आएगा।