जमीन विवाद में पंकज त्रिपाठी के भाई पर हुआ बेरहम हमला, खबर सुनते ही पटना भागे अभिनेता
मनोरंजन
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अपने भाई पर हुए हमले की खबर सुनते ही तुरंत पटना का रुख किया है। यह घटना बिहार में उनके पैतृक गांव में हुई, जहां जमीन विवाद को लेकर कुछ हमलावरों ने उनके भाई विजेंद्रनाथ तिवारी को बुरी तरह पीटा।
विजेंद्रनाथ को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाया गया है।
पंकज के भाई की हालत स्थिर, आरोपी हुआ गिरफ्तार
पंकज अपने भाई की रिकवरी के लिए कुछ दिनों तक पटना में ही रहने वाले हैं। परिवार के करीबी लोगों ने बताया है कि विजेंद्रनाथ की हालत अभी स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। फिलहाल, पूरा परिवार विजेंद्रनाथ के जल्द ठीक होने पर ही ध्यान दे रहा है।