पंकज त्रिपाठी-अदिति राव हैदरी की 'पारिवारिक मनुरंजन' OTT पर देगी दस्तक, जानिए रिलीज तारीख
क्या है खबर?
पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' के जरिए साथ आ रहे हैं। यह एक हल्की-फुल्की पारिवारिक मनोरंजक ड्रामा है, जिसे जिसका टीजर कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हुआ था। अब फिल्म की OTT रिलीज तारीख पर अपडेट आ गया है। रोमांस और ह्यूमर से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। वहीं, निर्माता विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, हिमांशु किशन मेहरा और एलिसिया जफर हैं।
रिलीज
दिवाली के ठीक बाद OTT पर आएगी फिल्म
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 'पारिवारिक मनुरंजन' का प्रीमियर दिवाली के ठीक बाद 13 नवंबर, 2026 को सोनी लिव पर होगा। इसका लुत्फ सब्सक्रिप्शन यूजर्स उठा सकते हैं।
फिल्म के टीजर में पारिवारिक संबंधों, बॉन्ड और लोगों को एक साथ लाने वाली रोजमर्रा की परिस्थिति के बारे में एक हल्की-फुल्की कहानी की झलक पेश की गई है।
निर्माता इसके जरिए एक ऐसी कहानी दर्शकों के लिए लाए हैं, जिसे वह अपने प्रियजनों के साथ देख सकेंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Pyaar Manu aur Ranjan ka, bana manuranjan sabhi ka.
— Bhanushali Studios Limited (@BSL_Films) October 23, 2026
Aa rahi hai ek shuddh parivarik rom-com film, Parivarik ManuRanjan - A Sony LIV original film.
Coming soon#ParivarikManuRanjan@TripathiiPankaj @aditiraohydari #VarunVSharma pic.twitter.com/phtfrdJa1h