सुप्रिया पाठक ने खोला राज- 1 घंटे में शादी न होती तो लौट जाते पंकज कपूर
क्या है खबर?
सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के प्रचार के लिए फिल्म के सभी कलाकार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की शादी की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें अभिनेता नाराज नजर आ रहे थे। जब कपिल ने सुप्रिया से पूछा कि पंकज किस बात से नाराज थे तो उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेता ने शादी के लिए केवल 1 घंटे का समय दिया था।
सुप्रिया
पंकज ने तय की थी समय सीमा
एपिसोड के दौरान सुप्रिया ने बताया, "पंकज और मेरी शादी को 38 साल हो चुके हैं। हमारी शादी के समय, पंकज ने एक समय-सीमा तय कर दी थी। उन्होंने कहा कि अगर 1 घंटे के अंदर शादी नहीं हुई तो वो वहां से चले जाएंगे। वो हर कुछ मिनटों में समय देखते रहे कि शादी पूरी हुई या नहीं।"
सुप्रिया और पंकज ने साल 1988 में शादी रचाई थी। इससे पहले पंकज कपूर की शादी नीलिमा अजीम से हुई थी।