रणबीर को छोड़ अहान पांडे पर YRF का दांव, मोहित सूरी की रोमांटिक कॉमेडी में दिखाएंगे जलवा
अहान पांडे फिर से लाइमलाइट में हैं। यश राज फिल्म्स के लिए मोहित सूरी की आने वाली रोमांटिक कॉमेडी में अहान लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी उम्र के अंतर वाली एक प्रेम कहानी होगी। दिलचस्प बात यह है कि मोहित सूरी ने पहले इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर के साथ काम करने की सोची थी, लेकिन आदित्य चोपड़ा ने अहान के साथ एक और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाने का सुझाव दिया था। इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत तक शुरू होने वाली है।
सूरी कर रहे हैं पांडेय के लिए स्क्रिप्ट में बदलाव
मोहित सूरी इन दिनों अहान की खूबियों को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में फेरबदल कर रहे हैं। अहान के फिल्मी सफर के लिए यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। अहान इस रोमांटिक कॉमेडी के अलावा अली अब्बास जाफर के साथ एक एक्शन-रोमांस फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स से साफ है कि अहान बॉलीवुड के नए चेहरों में तेज़ी से अपनी पहचान बना रहे हैं, जिन पर सबकी नजर टिकी हुई है।