पामेला एंडरसन ने हेपेटाइटिस सी से ऐसे जीती जंग
सितंबर 2026 में एमफार गाला वेनेजिया में पामेला एंडरसन को 'साहस सम्मान' से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में उन्होंने हेपेटाइटिस सी के साथ अपने अनुभव को खुलकर साझा किया।
यह लीवर का एक गंभीर इन्फेक्शन है, जो उन्हें 1990 के दशक के आखिर में हुआ था। तब उन्होंने अपने पूर्व पति टॉमी ली के साथ टैटू बनवाने के लिए एक ही सुई का इस्तेमाल किया था।
अपनी इस बीमारी के बारे में उन्होंने साल 2002 में सार्वजनिक रूप से सबको बताया था।
2015 में FDA के इलाज के बाद पामेला हुंईं ठीक
उस समय डॉक्टरों ने पामेला को बताया था कि उनके पास जीने के लिए केवल 10 साल बचे हैं। यह सुनकर उन्हें 'मौत की सजा' जैसा लगा, खासकर तब जब वे अपने 2 छोटे बेटों की परवरिश कर रही थीं।
साल 2015 में, FDA से मंजूरी मिले एक नए इलाज के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ हो गईं। इस पल को उन्होंने 'असली आशीर्वाद' बताया। गाला में एंडरसन ने कहा कि उन्हें मौत का डर नहीं था, बल्कि डर इस बात का था कि उनके छोटे बच्चों का भविष्य क्या होगा।
उन्होंने दृढ़ता से कहा, "मैं कोई पीड़ित नहीं हूं, मैं एक विजेता हूं।"