Loading...
सलमान पर पलाश सेन का हमला- तलवार के सहारे जिएंगे तो तलवार से ही मारे जाएंगे
सलमान खान पर पलाश सेन का पलटवार

सलमान पर पलाश सेन का हमला- तलवार के सहारे जिएंगे तो तलवार से ही मारे जाएंगे

Oct 21, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड में सलमान खान ने उन ट्रोल्स और बॉलीवुड के उन लोगों को खरी-खोटी सुनाई थी, जो साथी कलाकारों के खिलाफ पैसे देकर नकारात्मक प्रचार करवाते हैं। अब इस मुद्दे पर 'युफोरिया' बैंड के मशहूर गायक और अभिनेता पलाश सेन का बड़ा बयान सामने आया है। पलाश ने एक इंटरव्यू में सलमान पर ही निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि वो खुद भी इस समस्या की शुरुआत करने वालों में शामिल रहे हैं।

दावा

वो खुद PR के खेल की शुरुआत करने वालों में से हैं- पलाश

पलाश ने एक पुराने वाकये को याद करते हुए बताया कि कैसे एक बड़ी अभिनेत्री की फिल्म के ट्रेलर को लाइक्स से ज्यादा डिसलाइक्स मिलने लगे थे, जिसके बाद यूट्यूब को डिसलाइक का फीचर ही छिपाना पड़ा था। ये पहचानना मुश्किल था कि ऐसी प्रतिक्रियाएं असली थीं या पैसों के जरिए प्रायोजित।

सलमान द्वारा पेड नेगेटिव PR पर सवाल उठाने पर पलाश ने कहा, "वो खुद इसकी शुरुआत करने वालों में से एक हैं। आइए इस बात को न भूलें।"

दो टूक

"समस्याएं हमेशा ऊपर से शुरू होती हैं"

पलाश ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "समस्याएं कभी भी पदानुक्रम के निचले स्तर से शुरू नहीं होतीं, बल्कि हमेशा ऊपर से शुरू होती हैं। मैं किसी पर उंगली नहीं उठा रहा, लेकिन अगर आप तलवार के सहारे जिएंगे तो तलवार से ही मारे भी जाएंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी लोग सालों से अपना औहदा बनाए हुए हैं, जाहिर है उन्होंने PR वालों के साथ खेल खेला है और ये बात हम सब जानते हैं।"

ADVERTISEMENT

तंज

पलाश का सलमान पर तंज, बोले- संत जैसी बातें करने लगे

पलाश ने आगे कहा, "एक दिन आप अचानक ऐसी बातें करने लगते हैं और संत की तरह लगने लगते हैं। मैं आपको बता रहा हूं कि वो खुद इस समस्या का हिस्सा थे। हम सब ये बात अच्छी तरह जानते हैं।"

उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि जिस तरह सलमान ने शो 'बिग बॉस 20' में ये बात उठाई, उस पर 100 प्रतिशत यह नहीं कहा जा सकता कि वोेेे स्क्रिप्टेड था या पूरी तरह से असली।

ADVERTISEMENT

सवाल

सलमान ने पेड PR और फर्जी रिव्यू पर उठाए थे सवाल

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान ने ट्रोल्स और कैटरीना कैफ का बचाव किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कलाकार और निर्माता सह-कलाकारों के खिलाफ पेड नकारात्मक अभियान चलवाते हैं।

सलमान ने कहा था, "मैं जानता हूं मुझे कौन ट्रोल करता है। कुछ कलाकार पैसे देकर इसे बढ़ावा देते हैं। फिल्मों को पैसों के लिए चार-पांच स्टार दिए जाते हैं, ये भी बड़ा भ्रष्टाचार है तो क्या आप नैतिकता पर बात करने की स्थिति में हैं?"

ADVERTISEMENT