Loading...
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अलग हुए रास्ते? आपसी सहमति से किया किनारा
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का हुआ ब्रेकअप

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अलग हुए रास्ते? आपसी सहमति से किया किनारा

Oct 30, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान सिनेमा के वो सितारे हैं, जिनके कथित रिश्ते की चर्चा खूब होती है। हालांकि, ताजा अपडेट है कि दोनों ने अपने-अपने रास्तों को अलग कर लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा फैसला आपसी सहमति के साथ लिया। इस खबर ने उनके फैंस को न सिर्फ हैरान कर दिया, बल्कि वह दुखी भी हो गए हैं। बता दें, पलक और इब्राहिम कथित तौर पर पिछले 3 साल से साथ थे।

रिश्ता

पलक और इब्राहिम की प्रेम कहानी का 'द एंड'?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पलक और इब्राहिम 3 साल तक एक-दूसरे काे डेट करने के बाद अलग हो गए हैं।

एक सूत्र ने बताया, "इब्राहिम ने ही रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।" बताया जा रहा है कि दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हो चुके हैं।

सूत्र ने आगे कहा, "इब्राहिम का एक सेलेब टॉक शो में एक एपिसोड आने वाला है और वह नहीं चाहते कि उनके ब्रेकअप की खबर की वजह से उनकी मौजूदगी पर असर पड़े।"

फैसला

दोनों के ब्रेकअप की वजह नहीं आई सामने

सूत्र ने बताया कि दोनों के प्लान किए गए शूट या तो कैंसिल कर दिए गए हैं, या होल्ड पर डाल दिए गए हैं।

ब्रेकअप के कारण पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमें नहीं पता...लेकिन ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ है, और दोनों पब्लिक में अपनी बातें नहीं कहने वाले हैं। वे दोनों अभी अपने-अपने करियर पर फोकस करेंगे।"

बता दें कि हाल ही में पलक और इब्राहिम को रणथंभौर में एक टाइगर सफारी पर साथ देखा गया था।

ADVERTISEMENT