Loading...
सलमान खान की फटकार से बदले पाकिस्तानी RJ के सुर, कैटरीना कैफ से मांगी माफी
पाकिस्तानी RJ ने वीडियो साझा करते हुए मांगी माफी

सलमान खान की फटकार से बदले पाकिस्तानी RJ के सुर, कैटरीना कैफ से मांगी माफी

Sep 21, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुईं कैटरीना कैफ अपने बढ़े वजन को लेकर आलोचनाओं में घिर गई थीं। हालांकि, ऋतिक रोशन से लेकर पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर तक उनके समर्थन में उतरे। खुद सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में ट्रोलर्स को फटकारा। अभिनेता ने कहा था कि वह अभी-अभी एक बच्चे की मां बनी हैं, इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए। अब पाकिस्तानी RJ डॉ एजाज वारिस ने इस मामले में माफी मांगी है।

इरादा

अपनी अपमानजनक टिप्पणी पर शर्मिंदा हैं RJ

चौतरफा फजीहत के बाद, RJ ने अपने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए वीडियो साझा किया।

उन्होंने कहा, "मैंने बिग बॉस का वह क्लिप देखा और मुझे अहसास हुआ कि मुझे कैटरीना कैफ के लिए ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। मैंने वीडियो की शुरुआत में बस एक मजाक किया था, लेकिन मेरी बातों से बहुत से लोगों को ठेस पहुंची है। मेरा इरादा बॉडी-शेमिंग करने का बिल्कुल नहीं था। कैटरीना भारत की सुपरस्टार हैं और मैं उनसे माफी मांगता हूं।"

माफी

RJ को आखिर क्यों मांगनी पड़ी माफी?

उन्होंने कहा, "अगर मेरा बयान सुनकर कैटरीना या किसी भी फैन का दिल दुखा है, तो मैं तहे दिल से माफी चाहता हूं।ना जाने किस फ्लो में मेरे मुंह से वो निकल गया। मुझसे गलती हुई है। सॉरी सलमान खान, कैटरीना कैफ।"

बता दें कि RJ वारिस ने कैटरीना के बढ़े वजन का मजाक उड़ाते हुए उनके खिलाफ भद्दी टिप्पड़ी की थी। उन्होंने यह तक कह दिया था कि अभिनेत्री अब विक्की कौशल की मां जैसी दिखने लगी हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए माफी का वीडियो

ADVERTISEMENT