Loading...
शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान बनेंगी मां, शादी के बाद सलीम करीम संग पहला बच्चा
माहिर खान बनने वाली हैं मां

शाहरुख खान की हीरोइन माहिरा खान बनेंगी मां, शादी के बाद सलीम करीम संग पहला बच्चा

Sep 13, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में काम कर भारत में मशहूर हुईं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बेबी बंप दिखाते हुए ये खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के बाद ये 41 साल की माहिरा का पहला बच्चा है, जबकि पहले पति से उनका 15 साल का एक बेटा अजलान भी है।

पोस्ट

माहिरा ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट

अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के साथ अभिनेत्री ने एक व्यक्तिगत संदेश भी लिखा। माहिरा ने लिखा, 'हम योजनाएं बनाते हैं और फिर अल्लाह की योजना होती है।'

उनके इस पोस्ट पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। तस्वीर में माहिरा अपने बेबी बंप पर एक हाथ रखे नजर आ रही थीं, जिसमें ध्यान किसी भव्य सेटअप के बजाय केवल उस खूबसूरत क्षण पर केंद्रित था।

माहिरा ने शाहरुख के साथ फिल्म 'रईस' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था।

ADVERTISEMENT