NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'क्रू' से 'पटना शुक्ला' तक, जानिए OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते क्या है खास
    अगली खबर
    'क्रू' से 'पटना शुक्ला' तक, जानिए OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते क्या है खास
    इस हफ्ते इन फिल्मों का उठाएं लुत्फ

    'क्रू' से 'पटना शुक्ला' तक, जानिए OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते क्या है खास

    लेखन मेघा
    Mar 28, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    सिनेप्रेमियों के लिए ये हफ्ता भी खास होने वाला है। एक ओर जहां सिनेमाघरों में कृति सैनन, तब्बू और करीना कपूर की तिकड़ी धमाल मचाएगी तो OTT पर भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए बहुत कुछ है।

    हर बार की तरह OTT और सिनेमाघरों में आने वाली ये फिल्में और सीरीज दर्शकों को मनोरंजन की डोज देने के लिए तैयार हैं।

    आइए ऐसे में नजर डालते हैं उन फिल्मों और सीरीज पर, जिनका लुत्फ आप उठा सकते हैं।

    #1

    'क्रू' 

    राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित फिल्म 'क्रू' 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें पहल बार तब्बू, करीना और कृति नजर आने वाली हैं, जिसे देखने के लिए प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    इस मल्टीस्टारर फिल्म में 3 एयर होस्टेस की कहानी देखने को मिलेगी, जिन्हें फ्लाइट में एक यात्री के पास से सोना मिलता है। वह इसे चोरी कर लेती हैं, जिसके इर्द-गिर्द ही ये कहानी घूमेगी।

    इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी नजर आएंगे।

    #2

    'पटना शुक्ला'

    रवीना टंडन की फिल्म 'पटना शुक्ला' 29 मार्च को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

    अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक, चंदन रॉय सान्याल, मानव विज और अनुष्का कौशिक जैसे सितारे शामिल हैं।

    फिल्म में रवीना एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक छात्रा की परीक्षा की कॉपियों का दोबारा जांच कराने का केस लेती है। बाद में उन्हें एक बड़े शिक्षा घोटाले के बारे में पता चलता है।

    #3

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

    कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा टीवी के बाद अब नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार हैं। कॉमेडियन 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनकी पुरानी टोली शामिल होंगी।

    दरअसल, सुनील ग्रोवर गुत्थी बन फिर कपिल के साथ नोकझोंक करते दिखेंगे तो कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक सहित कई सितारे शामिल हैं।

    ये शो 30 मार्च से हर शनिवार 8 बजे नेटफ्लिक्स पर आएगा, जिसमें सिनेमा और खेल जगत की हस्तियां शामिल होंगी।

    #4

    इन्हें भी करें सूची में शुमार

    कई विदेशी सीरीज और फिल्में भी आपके मनोरंजन के लिए OTT पर दस्तक देंगी। इनमें 'द बैक्सटर' शामिल है, जिसमें एलिजाबेथ और जॉन की कहानी दिखाई जाएगी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    फिल्म 'हार्ट ऑफ थंडर' की कहानी डीओन मेयर के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें एक लड़के की कहानी दिखेगी, जो अपने दोस्त को बचाने के लिए अपराध की दुनिया में वापसी करता है। यह फिल्म 29 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    मनोरंजन
    बॉलीवुड समाचार
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार हरियाणा
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली

    OTT प्लेटफॉर्म

    रीमेक हैं बॉलीवुड के ये हॉरर फिल्में, यहां OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    सिनेमाघरों और OTT पर इस हफ्ते मिलेगा हंसी और रोमांच का डोज, आ रहीं ये फिल्में आगामी फिल्में
    2024 को धमाकेदार बनाएगा 'नेटफ्लिक्स', प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी ये वेब सीरीज    नेटफ्लिक्स
    किरण राव की 'लापता लेडीज' आई पसंद तो OTT पर देखिए ये शानदार फिल्में, आएगा मजा बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    अक्षय की 'स्काई फोर्स' की कहानी से उठा पर्दा, किरदार से जुड़ी जानकारी भी सामने आई अक्षय कुमार
    अनुपम खेर से शक्ति कपूर तक, इन सितारों ने किया 500 से ज्यादा फिल्मों में काम अनुपम खेर
    'फ्रेंडस' अभिनेता मैथ्यू पेरी की वसीयत आई सामने, ट्रस्ट के नाम छोड़ गए 8 करोड़ रुपये हॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'योद्धा' में दिखेंगे ये सितारे, जानिए सभी की फीस सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड समाचार

    अनुराग कश्यप का नए फिल्म निर्माताओं पर फूटा गुस्सा, मुलाकात के लिए मांगे 5 लाख रुपये अनुराग कश्यप
    अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की कहानी से उठा पर्दा, जहाज में लगेगा कॉमेडी का तड़का अक्षय कुमार
    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ट्रेलर जारी, आमिर खान सहित ये मेहमान होंगे शामिल कपिल शर्मा
    यश की 'टॉक्सिक' से नहीं जुड़ीं करीना कपूर, निर्माताओं ने की अफवाह ना फैलाने की अपील करीना कपूर

    कृति सैनन

    बॉक्स ऑफिस: शाहिद और कृति की फिल्म को चौथे दिन लगा झटका, जानिए कितना हुआ कारोबार शाहिद कपूर
    बॉक्स ऑफिस: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई धीमी, जानिए 5वें दिन का हाल शाहिद कपूर
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 50 करोड़ रुपये की ओर, जानिए फिल्म 'फाइटर' का हाल शाहिद कपूर
    बॉक्स ऑफिस: वैलेंटाइन डे के बाद फिर लुढ़की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई  शाहिद कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025