Page Loader
ऑस्कर 2025: भारतीय दर्शक कब और कहां देख पाएंगे यह समारोह? 
भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर 2025? (तस्वीर: एक्स/@StarMoviesIndia)

ऑस्कर 2025: भारतीय दर्शक कब और कहां देख पाएंगे यह समारोह? 

Feb 28, 2025
08:02 am

क्या है खबर?

फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह ऑस्कर को लेकर दुनियाभर के दर्शकों के बीच एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस साल भी दर्शक इस प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह की राह बड़ी बेसब्री से देख रहे हैं। ऑस्कर के 97वें संस्करण का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया है, जो 2 मार्च, 2025 को होगा। आइए जानते हैं भारत में यह कार्यक्रम आप कहां और कब देख सकते हैं।

ऑस्कर 

कब और कहां देखें समारोह?

ऑस्कर के 97वें संस्करण 2 मार्च, 2025 को शाम 7 बजे लॉस एंजिलिस में शुरू किया जाएगा। अमेरिका में इसका सीधा प्रसारण ABC चैनल पर किया जाएगा। भारत में इस अवॉर्ड समारोह का लाइव प्रसारण 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। OTT प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी पुष्टि की है। इस भव्य समारोह की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन करेंगे। वह एक अमेरिकी हास्य अभिनेता, टेलीविजन होस्ट, लेखक और निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट