Page Loader
बिली एलिश से पहले इन सितारों ने बेहद कम उम्र में अपने नाम किया ऑस्कर  
ऑस्कर 2024 में बिली एलिश ने रचा इतिहास

बिली एलिश से पहले इन सितारों ने बेहद कम उम्र में अपने नाम किया ऑस्कर  

लेखन पलक
Mar 11, 2024
01:57 pm

क्या है खबर?

ऑस्कर पुरस्कारों का समापन हो चुका है। 96वें अकादमी पुरस्कार कई मायनों में खास रहा। 22 साल की बिली एलिश ने इतनी कम उम्र मे 2 बार ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया। बिली ने फिल्म 'बार्बी' के लिए बेस्ट सॉन्ग श्रेणी में पुरस्कार जीता। इससे पहले उन्होंने 2021 में गाने 'नो टाइम टू डाई' के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता था। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों से मिलाएंगे, जो कम उम्र में ऑस्कर जीत चुके हैं।

#1 और #2

टैटम ओनील और एना पक्विन

टैटम ओनील का नाम इस सूची में सबसे पहले आना तो बनता है। टैटम ने महज 10 की उम्र में सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। अभिनेत्री को यह पुरस्कार फिल्म 'पेपर मून' के लिए मिला था। एना पक्विन ने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'द पियानो' से महज 11 साल की उम्र में की थी। इस फिल्म के लिए अभिनेत्री को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।

#3 और #4

पैटी ड्यूक और टिमोथी हटन

पैटी ड्यूक ने हेलेन केलर के जीवन पर आधारित फिल्म 'द मिरेकल वर्कर' में हेलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए पैटी ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था। वह उस समय महज 16 साल की थीं। टिमोथी हटन सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार जीतने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता हैं। टिमोथी ने 20 साल की उम्र में फिल्म 'ऑर्डिनरी पीपल' के लिए यह पुरस्कार जीता था।

#5 और #6

मार्ली मैटलिन और जेनिफर लॉरेंस

मार्ली मैटलिन ने 'चिल्ड्रेन ऑफ ए लेसर गॉड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था। उन्होंने यह पुरस्कार अपने नाम सिर्फ 21 साल की उम्र में किया था। मार्ली ने इतनी कम उम्र में ये अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा था। सबकी चहेती जेनिफर लॉरेंस का नाम भी इस सूची में आता है। अभिनेत्री ने 22 साल की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था। यह उन्हें 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक' के लिए मिला था।

#7 और #8 और #9

जेनेट गेन्नोर, टेरेसा राइट और गोल्डी हॉन  

जेनेट गेन्नोर ने पहली बार आयोजित ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया था। अभिनेत्री ने 'सेवेंथ हेवन', 'स्ट्रीट एंजेल' और 'सनराइज' में उनके दमदार अभिनय के लिए 22 साल की उम्र यह पुरस्कार जीता था। टेरेसा राइट ने 24 साल की उम्र में सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता था। उन्हें यह पुरस्कार 'मिसेज मिनिवर' के लिए पुरस्कार मिला था। यह युद्ध पर आधारित फिल्म थी, जिसमें उनके काम की सराहना की गई थी।