Loading...
ऑस्कर 2027 के लिए चयनित मराठी फिल्म 'गोंधल' को देखने का मौका, इस दिन होगा प्रीमियर
'गोंधल' की प्रीव्यू स्क्रीनिंग इस दिन से होगी

ऑस्कर 2027 के लिए चयनित मराठी फिल्म 'गोंधल' को देखने का मौका, इस दिन होगा प्रीमियर

Oct 02, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनी मराठी फिल्म 'गोंधल' को देखने का मौका मिलेगा। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन और लेखन मराठी सिनेमा के निर्देशक संतोष डावखर ने किया है। खबर है कि फिल्म को विश्वव्यापी रिलीज से पहले चुनिंदा शहरों और सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। यह फिल्म प्रेमियो के लिए इसे देखने का एक सुनहरा अवसर होगा। फिल्म की प्रिव्यू स्क्रीनिंग के लिए 9 अक्टूबर, 2026 का दिन चुना गया है।

स्क्रीनिंग

इन शहरों के सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज

फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर 'गोंधल' की स्क्रीनिंग का ऐलान करते हुए लिखा, ''गोंधल' 9 अक्टूबर से चुनिंदा शहरों और सिनेमाघरों में सिनेमा प्रेमियों के लिए विशेष सशुल्क पूर्वावलोकन के साथ अपने दरवाजे खोल रही है।'

फिल्म का प्रीमियर मुंबई, पुणे, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के सिनेमाघरों में होगा।

महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बुनी गई इस फिल्म की कहानी ग्रामीण इलाकों में सदियों से चली आ रही आधी रात की लोक-परंपरा और अनुष्ठान 'गोंधल' पर आधारित है।

उपलब्धि

IFFI में 'गोंधल' को किया गया था सम्मानित

'गोंधल' के निर्माताओं और कलाकारों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा सम्मानित किया गया था।

फिल्म के निर्देशक को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए सिल्वर पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, 'गोंधल' को बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में FIPRESCI पुरस्कार मिला।

अब फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) द्वारा फिल्म को ऑस्कर 2027 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म' की श्रेणी के लिए चुना गया है।

ADVERTISEMENT