ऑस्कर का नया नियम, नामांकन हासिल करने वाली फिल्मों की नहीं होगी स्क्रीनिंग
क्या है खबर?
हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात, 98वां अकादमी पुरस्कार समारोह (ऑस्कर) का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा जिसके लिए फैंस उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले आधिकारिक तौर पर नामांकन सूची जारी हुई थी, जिसके बाद से लोग जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस बार ऑस्कर किस-किस के हिस्से आएगा। इस बीच, पुरस्कार समारोह से जुड़े एक नए और बड़े बदलाव की जानकारी आई है, जिसके मुताबिक नामांकित फिल्मों की स्क्रीनिंग का अयोजन नहीं होगा।
फैसला
AMPAS ने नामांकन के बाद की स्क्रीनिंग आयोजित न करने का लिया फैसला
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज अकादमी (AMPAS) ने नामांकन के बाद की स्क्रीनिंग आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है। एकेडमी ने जनवरी में अपने बुलेटिन में ऐलान करते हुए सदस्यों को इससे संबंधित ईमेल किया था। हालांकि, कुछ सदस्यों द्वारा विरोध जताने और दूसरों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह करने के बाद इस फैसले पर ध्यान दिया गया है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, अधिकांश स्क्रीनिंग की निराशाजनक प्रतिक्रिया के चलते यह कदम उठाया गया।
स्क्रीनिंग
जानिए क्यों होती है फिल्मों की स्क्रीनिंग
एकेडमी पिछले कई साल से ऑस्कर की दौड़ में शामिल फिल्मों की स्क्रीनिंग अपने सदस्यों के लिए लॉस एंजिल्स, न्यूयॉर्क और लंदन में करती आई है। ऐसा इसलिए होता है, ताकि सदस्य उन फिल्मों के बारे में जान सकें और उन्हें नामांकन की घोषणा होने पर अपना वोट दे सकें। हालांकि, हालिया कुछ साल में फिल्म स्क्रीनिंग में दर्शकों की काफी गिरावट देखी गई है। इसलिए एकेडमी ने स्क्रीनिंग पूरी तरह रद्द करके संसाधनों को बचाने का फैसला किया है।