'ऑपरेशन ट्राल' का टीजर हुआ जारी, कश्मीर के असली घटना का हुआ चौंकाने वाला खुलासा
'ऑपरेशन ट्राल' का टीजर सामने आ गया है। इसमें जयसूर्या एक NIA अधिकारी की भूमिका में दिख रहे हैं, जो कश्मीर में एक काफिले पर हुए हमले के बाद एक असली घटना पर आधारित मिशन को अंजाम दे रहे हैं।
यह फिल्म संगीतकार रत्नेश वेगा के निर्देशन की पहली कोशिश है। फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'ऑपरेशन ट्राल' से रितिका सिंह कर रही हैं मलयालम डेब्यू
जयसूर्या के साथ 'ऑपरेशन ट्राल' में रितिका सिंह भी हैं, जो इस फिल्म से मलयालम में अपनी अभिनय पारी शुरू कर रही हैं। उनके अलावा मुरली शर्मा और विनय राय जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म के बैकग्राउंड में देखें तो, नजोसे ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, वहीं रत्नेश ने संगीत और ओरिजिनल स्कोर तैयार किया है, जबकि शफ़ीक वीबी ने एडिटिंग का काम किया है।
जयसूर्या के दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी झोली में 'कथानार - द वाइल्ड सोरसर', 'मायन' और 'टाइटन' (जो 1 अक्टूबर को रिलीज होगी) जैसी फिल्में भी हैं।