'पानी' के निर्देशक आदिनाथ एम कोठारे करेंगे 'गौरी' का निर्देशन, जानिए क्या होगी कहानी
मनोरंजन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'पानी' से अपने निर्देशन की शुरुआत करने वाले आदिनाथ एम कोठारे अब अपनी नई मराठी फिल्म 'गौरी' लेकर आ रहे हैं।
दशहरे के शुभ मौके पर इस फिल्म का ऐलान किया गया, जिसमें प्राजक्ता माळी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
इस खास मौके पर फिल्म का एक बेहद आकर्षक पोस्टर भी जारी किया गया है।
'गौरी' महिलाओं के सशक्तिकरण को हैं दर्शाती
'गौरी' महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके न्याय के लिए संघर्ष की कहानी कहती है। मराठी सिनेमा में ऐसे विषय कम ही देखने को मिलते हैं।
आदिनाथ कहते हैं कि वह फिल्म में युवा महिलाओं की जिंदगी और उनकी चुनौतियों को बिल्कुल वास्तविक अंदाज में दिखाना चाहते हैं।
फिल्म के निर्माता श्रेयांस हीरावत ने बताया कि 'गौरी' एनएच स्टूडियोज के लिए मौलिक मराठी फिल्म बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।