Page Loader
आमिर खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में दोबारा देखें उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'
सिनेमाघरों में दोबारा देखें उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (तस्वीर: एक्स/@Viacom18Studios)

आमिर खान के जन्मदिन पर सिनेमाघरों में दोबारा देखें उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'

Mar 14, 2025
09:50 am

क्या है खबर?

आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दर्शकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' उनके जन्मदिन और होली के खास मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वायाकॉम18 स्टूडियोज ने खुद इसकी पुष्टि की और लिखा, 'सिनेमाघरों की ओर दौड़ें। 'लाल सिंह चड्ढा' एक बार फिर आपका दिल चुराने के लिए आ गया है।'

लाल सिंह चड्ढा

नेटफ्लिक्स पर देखें फिल्म 

'लाल सिंह चड्ढा' को 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में आमिर की अदाकारी की खूब तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। करीब 180 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 58.73 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म में करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य और मानव विज जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अद्वैत चंदन इसके निर्देशक थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट