LOADING...
पीटर विल्सन की फिल्म 'ऑब्सेस' का ट्रेलर जारी, खून-खराबा देख उड़ जाएंगे होश

पीटर विल्सन की फिल्म 'ऑब्सेस' का ट्रेलर जारी, खून-खराबा देख उड़ जाएंगे होश

May 15, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में 'अंधाधुन' और 'फोबिया' जैसी पहले भी कई मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्में आई हैं। अब एक नई फिल्म 'ऑब्सेस' रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें मुख्य किरदार पीटर विल्सन ने निभाया है। उनके साथ 'बिग बॉस 18' वाली ईशा सिंह भी मुख्य किरदार में हैं। 15 मई को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो खून-खराबा और भरपूर थ्रिल से भरपूर है। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी पीटर ने संभाली है।

ट्रेलर

जानिए कैसा है फिल्म 'ऑब्सेस' का ट्रेलर

ट्रेलर 1 मिनट 41 सेकंड लंबा है, जिसकी शुरुआत ईशा के आत्मविश्वासी और बेफिक्र किरदार से होती है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब उनका सामना पीटर द्वारा निभाए गए क्रोधित और गहरे मनोवैज्ञानिक आघात से जूझ रहे एक परेशान व्यक्ति से होता है। देखते ही देखते दोनों की अप्रत्याशित मुलाकात सबकुछ बदलकर रख देती है। फिल्म का निर्माण जगराज मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह 29 मई को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर

Advertisement