LOADING...
'ओ रोमियो' के लिए पहली पसंद थे इरफान खान, पत्नी सुतापा सिकदर का खुलासा
'ओ रोमियो' के लिए पहली पसंद थे इरफान खान

'ओ रोमियो' के लिए पहली पसंद थे इरफान खान, पत्नी सुतापा सिकदर का खुलासा

Feb 13, 2026
03:32 pm

क्या है खबर?

शाहिद कपूर की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया और फिल्म को बनाते वक्त इसमें आने वाली चुनौतियों और संघर्ष से फैंस को अवगत कराया। उनकी पोस्ट पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने प्रतिक्रिया देते हुए अनसुना खुलासा किया।

खुलासा

'ओ रोमियो' नहीं था फिल्म का नाम, इरफान खान हुए थे फाइनल

सुतापा ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया कि 'ओ रोमियो' का शीर्षक पहले 'सपना दीदी' रखा गया था। इसी विचार के साथ निर्माता इरफान के पास गए थे। उन्होंने लिखा, 'आपको बहुत-बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था। आपका सपना पूरा हुआ और आप सपने देखते-देखते रोमियो बन गए!! आपको सलाम और दुनिया में जुल्म खत्म होने का सपना देखते रहना चाहिए! शुभकामनाएं! इरफान आपको स्वर्ग से शुभकामनाएं भेज रहे हैं!'

पोस्ट

विशाल भारद्वाज ने पोस्ट में लिखी थी ये बात

विशाल ने अपनी भावुक पोस्ट में टीम और विभागाध्यक्षों का आभार जताया था, जिन्होंने इस परियोजना को पूरा करने के लिए अपनी दूरदृष्टि, ईमानदारी, मेहनत, खून-पसीना और अटूट समर्पण का परिचय दिया। फिल्म की बात करें, तो 'ओ रोमियो' में शाहिद एक गैंगस्टर उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक कॉन्ट्रैक्ट किलर है। उनके अलावा, इसमें तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Advertisement