LOADING...
'ओ रोमियो' ने 5वें दिन पलटी बाजी, बंपर कमाई के साथ तोड़ दिए ये रिकॉर्ड
'ओ रोमियो' ने 5वें दिन किया बंपर कारोबार

'ओ रोमियो' ने 5वें दिन पलटी बाजी, बंपर कमाई के साथ तोड़ दिए ये रिकॉर्ड

Feb 18, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई जिसने प्यार और वार का एक अलग पहलू दिखाया है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और दर्शक दोनों सितारों के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद फिल्म के आंकड़ों में मंदी देखी गई थी, लेकिन 5वें दिन इसने रफ्तार पकड़ ली और बंपर कलेक्शन कर दिखाया है।

कमाई

'ओ रोमियो' ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?

सैकनिल्क के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। दूसरे दिन कमाई और भी बढ़ गई और फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 9 करोड़ कमाए, लेकिन चौथे दिन, यानी सोमवार को 4.75 करोड़ के साथ कमाई में गिरावट देखी गई। इस कसर को 5वें दिन फिल्म ने पूरा कर लिया और बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 40 करोड़ रुपये हो गई है।

रिकॉर्ड

'ओ रोमियो' से शाहिद कपूर ने तोड़ा अपनी 2 फिल्मों का रिकॉर्ड

'ओ रोमियो' ने रिलीज के 5वें दिन अपनी रफ्तार को बढ़ाते हुए अच्छी कमाई कर दिखाई है। इसी के साथ शाहिद ने अपनी 2 फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है जिसमें 'फटा पोस्टर निकला हीरो' (36.37 करोड़ रुपये) और 'बदमाश कंपनी' (34.98 करोड़) शामिल हैं। फिल्म निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसंस ने कुल 4 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन आंकड़ों काे साझा किया है, जिसके मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में कुल 61.3 करोड़ की कमाई कर ली है।

Advertisement