नुसरत भरूचा ने पहली बार टाइगर श्रॉफ से मिलाया हाथ, एल्विश यादव भी होंगे फिल्म में साथ
अभिनेत्री नुसरत भरूचा जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक नई एक्शन फ्रैंचाइजी में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक रेमो डी'सूजा कर रहे हैं। ये पहला मौका होगा, जब नुसरत और टाइगर एक साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म में मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की कंपनी 'VJ फ्रेम्स' के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हो रहा है। विक्की की बतौर निर्माता ये पहली फिल्म है।
नुसरत का फिल्म में अहम रोल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी गहरी अदाकारी को देखते हुए उन्हें इस रोल के लिए चुना गया है। फिल्म में उनका किरदार सिर्फ एक आम हीरोइन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कहानी का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। हालांकि, उनके रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि फैंस को इस बार उनका एक बिल्कुल नया और अलग अवतार देखने को मिलेगा।
रेमो और टाइगर दूसरी बार आए साथ
ये टाइगर श्रॉफ और रेमो डी'सूजा की साथ में दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले ये दोनों 2016 में आई फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' में एक साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ 'बागी 4' में दिखे थे, वहीं नुसरत को 'उफ्फ ये सियlप्पा' में देखा गया था।