नुसरत भरुचा सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से लौटीं घर, फैंस ने ली राहत की सांस
मनोरंजन
अभिनेत्री नुसरत भरूचा अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। दरअसल, बाली में हुए एक बड़े हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था।
इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई लाया गया और उनकी सर्जरी हुई। यह सर्जरी सफल रही और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
टीम ने बताया नुसरत का हाल
नुसरत की टीम ने जानकारी दी है कि उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए घर पर अभी काफी आराम करना पड़ेगा।
टीम ने इस मुश्किल समय में फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए उनका दिल से शुक्रिया अदा किया।
नुसरत ने अस्पताल में रहने के दौरान अपनी एक छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।
उन्होंने तब लिखा था कि वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हाल ही में वह फिल्म 'उफ ये सियापा' (2025) में दिखी थीं।
इसके अलावा, वह 'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' जैसी अपनी दूसरी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं।