Loading...
सैफ अली खान पर हमला करने वाले को नर्स ने पहचाना, बोलीं- एक करोड़ मांगे थे
सैफ अली खान के केस पर अपडेट

सैफ अली खान पर हमला करने वाले को नर्स ने पहचाना, बोलीं- एक करोड़ मांगे थे

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी, 2025 को उनके घर के अंदर घुसकर हमला किया गया था। अब इस केस से जुड़ा एक बड़ी अपडेट सामने आ रहा है। उनके घर में काम करने वाली नर्स ने अदालत में आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान उस व्यक्ति के रूप में की है, जो कथित तौर पर लूट के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। नर्स के मुताबिक, हमलावर ने 1 करोड़ रुपये की मांग भी की थी।

मामला

इस घटना की पहली गवाह हैं नर्स

59 वर्षीय नर्स इस मामले में शिकायतकर्ता और पहली गवाह हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि वह पिछले 5 सालों से सैफ और करीना कपूर के परिवार के साथ काम कर रही हैं और उन्हें छोटे बेटे जेह की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

पुलिस को दिए पहले के बयान के अनुसार, नर्स रात के 2 बजे तेज आवाज से जागी थीं और उन्होंने देखा था कि बाथरूम की लाइट जल रही थी।

नर्स

नर्स पर भी हुआ था हमला

नर्स ने थोड़ी देर बाद देखा कि टोपी पहने एक आदमी की परछाई जेह के बिस्तर की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद वह जेह को उठाने के लिए आगे बढ़ीं, जिसके बाद हमलावर ने उन पर हेक्सा ब्लेड से हमला कर दिया।

हमले में उनकी 2 उंगलियों पर चोट आई थी। इसके बीच जेह की दाई ने अलार्म बजाकर सबको जगाया, जिसके बाद सैफ का हमलावर से सामना हुआ।

ADVERTISEMENT

हमला

आरोपी से पूछताछ जारी

नर्स के बयान के अनुसार, सैफ ने घुसपैठिए से पूछा कि वह क्या चाहता है। इस दौरान उसने अभिनेता पर हमला कर दिया और मुख्य दरवाजे से भाग गया।

हादसे में सैफ की पीठ, गर्दन और हाथ पर चोटें आई थीं। अदालत ने इस मामले में आरोपी की अपराध कबूल करने की दूसरी कोशिश को भी खारिज कर दिया है।

लोक अभियोजक इकबाल सोलकर ने गवाह से पूछताछ शुरू कर दी है और अगली सुनवाई में मुख्य पूछताछ जारी रहेगी।

ADVERTISEMENT