क्या 'बिग बॉस मलयालम 8' में नौफी साबू घर में आते ही पलटेंगी बाजी?
मनोरंजन
जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर नौफी साबू 'बिग बॉस मलयालम सीजन 8' में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेने वाली हैं। उनके रिएक्शन वीडियोज और बिग बॉस की समीक्षाएं खूब पसंद की जाती हैं।
नौफी से उम्मीद है कि वे घर में नई जान डालेंगी और शायद खेल का रुख भी बदल देंगी। उनकी यह एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब पिछले हफ्ते घर से कई बड़े सदस्य बाहर हुए और कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई।
'बिग बॉस मलयालम' से अब तक 6 सदस्य बाहर
शो से 6 सदस्य बाहर निकाले जा चुके हैं। उसके बाद एक्टर विपिन, मॉडल नीलिना और इन्फ्लुएंसर वेदांगी व सुवर्णा जैसे चार वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी घर में आए थे।
हालांकि, सुवर्णा सेहत खराब होने की वजह से जल्द ही शो से बाहर हो गईं।
इसके अलावा, एक और सदस्य एल्धो को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।