Page Loader
'ऐ दिल है मुश्किल': शाहरुख खान नहीं, बल्कि ये अभिनेता था करण जौहर की पहली पसंद 
'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए पहली पसंद नहीं थे शाहरुख खान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

'ऐ दिल है मुश्किल': शाहरुख खान नहीं, बल्कि ये अभिनेता था करण जौहर की पहली पसंद 

Oct 28, 2024
03:01 pm

क्या है खबर?

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को 28 अक्टूबर, 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसने बॉक्स ऑफिस पर 112.48 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय की तिकड़ी नजर आई थी। शाहरुख खान भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं 'ऐ दिल है मुश्किल' के लिए करण की पहली पसंद नहीं थे शाहरुख नहीं थे।

ऐ दिल है मुश्किल

ऐश्वर्या के पूर्व पति बने थे शाहरुख

आज यानी 28 अक्टूबर को 'ऐ दिल है मुश्किल' ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि शाहरुख फिल्म के लिए करण की पहली पसंद नहीं थे। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या (सबा तलियार खान) के पूर्व पति ताहिर तालियार खान की भूमिका निभाई थी। भले ही इस फिल्म में शाहरुख ने छोटा सा रोल निभाया था, लेकिन हमेशा की तरह उनके अभिनय ने सभी को प्रभावित किया।

किस्सा

सैफ अली खान थे पहली पसंद

'ऐ दिल है मुश्किल' में ताहिर की भूमिका निभाने के लिए करण ने शाहरुख से पहले सैफ अली खान से संपर्क किया था और वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए सहमत भी हो गए थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें पीछे हटना पड़ा। दरअसल, सैफ चोटिल हो गए थे और उन्हें अपना इलाज करवाना था। इसके बाद करण ने शाहरुख को कास्ट करने का मन बनाया और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी।