NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे
    मनोरंजन

    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे

    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे
    लेखन भावना साहनी
    May 06, 2020, 10:38 am 1 मिनट में पढ़ें
    'रामायण' ने नहीं बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! इस टीवी शो से अभी भी पीछे

    लॉकडाउन की वजह से शुरु हुए शो 'रामायण' ने पहले ही दिन से नए रिकॉर्ड कायम किए। हाल ही में प्रसार भारती ने जानकारी दी थी कि 'रामायण' दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका है। इसे 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। इन्हीं आंकड़ों के साथ इसने सभी शोज को पछाड़ दिया है। जबकि एक शो ऐसा है जिसका रिकॉर्ड यह अब तक नहीं तोड़ पाया है।

    इस अमेरिकी शो ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

    आज हम आपको एक ऐसे शो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सामने 'रामायण' की TRP कुछ भी नहीं है। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं 1983 में प्रसारित होने वाले क्लासिक अमेरिकी शो 'M*A*S*H' की। लाइवमिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 28 फवरी, 1983 को दिखाए गए इसके आखिरी एपिसोड को 10.6 करोड़ दर्शकों ने देखा था। जो अपने आप में ही बड़ी बात है। ऐसे में 'रामायण' का आंकड़ा (7.7 करोड़) इससे काफी पीछे है।

    कई सालों तक चला था 'M*A*S*H'

    रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण 1987-1988 तक किया गया था। तब भारतीय दर्शकों के पास दूरदर्शन एकमात्र ऐसा चैनल था। वहीं अगर 'M*A*S*H' की बात करें तो 11 सीजन वाले इस शो का पहला एपिसोड 17 सितंबर, 1972 को प्रसारित हुआ था और 1983 में शो का अंत हुआ। लोगों की मांग पर 'रामायण' को फिर से 28 मार्च, 2020 से प्रसारित किया गया था जिसका अब समापन हो चुका है।

    दूरदर्शन ने किस आधार पर बताया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

    अब एक रिपोर्ट के मुताबिक BARC द्वारा कहा गया है कि उन्हें नहीं पता दूरदर्शन ने किस आधार पर 'रामायण' के वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की बात कही है। उनका कहना है कि 19 मई, 2019 को अमेरिकन शो 'गेम ऑफ थ्रॉन्स' का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था। इस दिन शो को 1.9 करोड़ दर्शकों ने देखा था। उस समय भी उन्होंने इसे दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो नहीं बताया था।

    'वर्ल्ड रिकॉर्ड' पर प्रसार भारती का क्या कहना है?

    प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेमपट्टी का कहना है कि वे इसे 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' मानते हैं। उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि लोगों ने TV से अलग अपने मोबाइल पर भी जैसे JioTV, MX Player आदि पर इसे स्ट्रीम किया है।"

    लॉकडाउन की वजह से बढ़ी 'रामायण' की TRP

    'रामायण' का प्रसारण ऐसे समय में किया गया है जब लॉकडाउन की वजह से हर कोई घरों में बंद हैं। ऐसे में लोगों के पास कुछ भी नया देखने के लिए नहीं है। इस समय दर्शकों के सामने 33 साल पुराने शो को फिर से शुरु करके मेकर्स उन्हें एक बार फिर से अपने गुजरे जमाने की यादें दिला दी। जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों ने इसके हर एपिसोड को देखा और इसकी TRP काफी बढ़ने लगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रामानंद सागर
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त रणजी ट्रॉफी
    विक्की कौशल बोले- मुझे नहीं लगता कि मैं एक आदर्श पति हूं विक्की कौशल
    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी राज ने लिए 5 विकेट, आंध्र की मध्य प्रदेश के खिलाफ बढ़त रणजी ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: दिल्ली टेस्ट के लिए बिकने लगे टिकट, जानें कैसे और कहां से खरीदें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    टीवी शो

    शैलेश लोढ़ा को 'तारक मेहता..' छोड़ने के बाद अभी तक नहीं मिले बकाया पैसे शैलेश लोढ़ा
    साजिद खान ने निभाया अपना वादा, सौंदर्या शर्मा को अपनी फिल्म में दिया ये प्रस्ताव साजिद खान
    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    सेहबान अजीम और नियति फिटनानी 'डियर इश्क' के लिए आए साथ, जानिए कब और कहां देखें  हॉटस्टार

    मनोरंजन

    रणदीप हुड्डा से लेकर आसमान भारद्वाज तक, इस साल इन निर्देशकों की होगी बॉलीवुड में शुरुआत रणदीप हुड्डा
    बिग बॉस 16: टीना और शालीन की मां ने ली घर में एंट्री, होगी नोक-झोंक बिग बॉस 16
    सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री लाने का फैसला रद्द किया, कहा- सिनेमाघर कोई जिम नहीं सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: भारतीय थिएटर का इतिहास है स्वर्णिम, जानिए सिनेमा में इसका योगदान शाहरुख खान

    रामानंद सागर

    35 साल बाद पर्दे पर फिर राम-सीता बने अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, ऐसे दी प्रस्तुति टीवी शो
    'जय माता वैष्णो देवी की' में वैष्णो देवी की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका चिखलिया बॉलीवुड समाचार
    रामानंद सागर के 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जानिए कब से होगा प्रसारण बॉलीवुड समाचार
    नौ लाख रुपये में तैयार होता था 'रामायण' का एक एपिसोड, इतनी होती थी कमाई दूरदर्शन

    लॉकडाउन

    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव बीजिंग
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार
    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग चीन समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023