
सलमान खान ही नहीं, इन बॉलीवुड सितारों के पास भी हैं बुलेटप्रूफ कारें
क्या है खबर?
हाल में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सलमान ने अपनी कार को बुलेटप्रूफ में अपग्रेड कर लिया है।
खबरों की मानें तो सलमान ने अपनी कार को लैंड क्रूजर नामक गाड़ी में अपग्रेड किया है, जिसमें बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हुए हैं।
क्या आपको पता है कि सलमान ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई सितारों के पास बुलेटप्रूफ कारें हैं।
आइए इस सूची पर गौर फरमाते हैं।
#1
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह माने-जाने वाले शाहरुख खान अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत सजग रहते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि उन्हें भी कई बार धमकियां मिली चुकी हैं।
मुंबई पुलिस के साथ-साथ अभिनेता के निजी सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं।
खबरों की मानें तो शाहरुख के पास भी अपनी बुलेटप्रूफ और बॉम्ब प्रूफ कार है। उनके पास मर्सिडीज-Benz S600 guard है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।
#2
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना डंका बजाया है। उन्हें एक ग्लोबल स्टार का तमगा मिल चुका है। ऐसे में उनकी सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है।
अपनी सुरक्षा के लिए इस अभिनेत्री ने रोल्स रॉयस फैंटम कार खरीदी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार में बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हुए हैं।
प्रियंका जब भी भारत के दौरे पर आती हैं, तो उन्हें इसी गाड़ी में यात्रा करते हुए देखा जाता है।
#3
अजय देवगन
अजय देवगन ने अपनी सुरक्षा का काफी इंतजाम कर रखा है। कहा जाता है कि उनके पास भी बुलेटप्रूफ कार है।
अकसर अपने परिवार के साथ उन्हें बुलेटप्रूफ से लैस कार में सफर करते हुए देखा जाता है।
वह जहां भी जाते हैं, वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। इस लिहाज से उन्हें इस प्रकार की सुरक्षा की जरूरत है।
वह उन सितारों में शामिल हैं, जो सुरक्षा के साथ थोड़ी भी कोताही नहीं बरतते हैं।
#4
आमिर खान
दिग्गज अभिनेता आमिर खान को अंडरवर्ल्ड की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यही कारण है कि उनकी सुरक्षा की निगरानी बारीकी से की जाती है।
उनके पास मर्सिडीज-Benz S600 guard नामक कार है, जो बुलेटप्रूफ होने के साथ-साथ बॉम्ब प्रूफ भी है। इससे उनकी सुरक्षा में सेंध लगने की गुंजाइश कम हो जाती है।
वह जहां भी जाते हैं, एक सुरक्षा घेरे के अंदर ही रहते हैं।