NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता
    मनोरंजन

    शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता

    शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 13, 2022, 07:57 am 1 मिनट में पढ़ें
    शादी के कुछ महीनों बाद ही ये सितारे बने माता-पिता
    शादी के कुछ महीनों बाद ही माता-पिता बने ये सेलेब्स

    हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर खुशखबरी आई। आलिया ने बेटी को जन्म दिया था। ये दोनों इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के सात महीने बाद ही आलिया के दामन में किलकारी गूंज उठी। इससे जाहिर होता है कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। आइए उन सितारों पर नजर डालते हैं, जो शादी के कुछ महीनों बाद ही माता-पिता बने।

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी

    अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अचानक शादी करके फैंस को सरप्राइज दिया था। 2018 के मई महीने में दोनों ने दिल्ली में सात फेरे लिए थे। शादी के एक महीने बाद ही नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। नेहा ने शादी के छह महीने के अंदर अपनी बेटी मेहर को जन्म दिया था। यह अलग बात है कि शुरुआत में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को सीक्रेट रखने की कोशिश की थी।

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने 2020 में गुचपुच शादी रचाई थी। नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। दोनों ने शादी के पहले ही ऐलान कर दिया था कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। जुलाई, 2020 नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया। नताशा एक सर्बियन अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्हें 2014 में 'बिग बॉस 8' में प्रतिभागी के तौर पर देखा गया था। हार्दिक की बात करें तो वह भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हैं।

    श्रीदेवी और बोनी कपूर

    अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने खुले तौर पर शादी से पहले अपनी प्रेग्नेंसी की बात कबूल की थी। वह लगभग सात महीने की गर्भवती थीं, जब उन्होंने फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ शादी की थी। कपल की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है। खुशी कपूर उनकी छोटी बेटी हैं, जो जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

    नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स

    नीना गुप्ता की निजी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका रिलेशनशिप काफी चर्चा में रहा था। नीना विवियन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी मुखर थीं। बिना वैवाहिक संबंध के भी वह विवियन के बच्चे की मां बन गई थीं। उन्होंने सिंगल मदर के रूप में अपनी बेटी और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता की परवरिश की है।

    कल्कि कोचलिन और गाय हर्शबर्ग

    अभिनेत्री कल्कि कोचलिन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 2020 में कल्कि शादी से पहले मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम सैफो है। वह अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनी थीं। इन दोनों ने अभी तक शादी नहीं रचाई है और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। बता दें कि कल्कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी हैं। दोनों का 2013 में तलाक हो गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    श्रीदेवी
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    आलिया भट्ट
    कल्कि कोचलिन

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन
    जीमेल निर्माता विशेषज्ञ का दावा, गूगल को 2 साल में खत्म कर देगा ChatGPT गूगल
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े जोस बटलर
    महिला अंडर 19 विश्व कप फाइनल: इंग्लैंड ने भारत को दिया 69 रन का लक्ष्य  शफाली वर्मा

    श्रीदेवी

    कैसे होती है डबल रोल की शूटिंग, किसने शुरू किया था यह कॉन्सेप्ट? जानिए सबकुछ सर्कस फिल्म
    फवाद खान से लेकर माहिरा तक, ये पाकिस्तानी सितारे बॉलीवुड में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत अली जफर
    जाह्नवी कपूर श्रीदेवी की बायोपिक में करेंगी काम? अभिनेत्री के जवाब की हो रही तारीफ जाह्नवी कपूर
    नीलाम होंगी 'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी की पहनी साड़ियां, जानें कब और कहां बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    आलिया भट्ट

    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    महेश भट्ट की हुई हार्ट सर्जरी, बेटे राहुल ने दिया हेल्थ अपडेट महेश भट्ट

    कल्कि कोचलिन

    जन्मदिन विशेष: कल्कि कोचलिन अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: भारतीय नहीं फ्रांसिसी हैं कल्कि कोचलिन, चार भाषाओं में हासिल है महारथ बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023