नोरा फतेही की मौत की अफवाह किसने उड़ाई? जानिए वायरल वीडियो का सच
क्या है खबर?
बॉलीवुड में अफवाहें फैलना आम बात है। सोशल मीडिया पर कई बार सितारों की मौत की झूठी खबर भी आ चुकी है। हाल ही में इसी फर्जी मौत की खबर की शिकार हुईं नोरा फतेही।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स ने दावा किया कि बंजी जम्पिंग के दौरान नोरा हादसे का शिकार हुईं और उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके प्रशंसक हैरान-परेशान रह गए।
आइए अब इस वीडियो का सच आपको बताते हैं।
पोस्ट
मौत का दावा करने वाले शख्स ने कही ये बात
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया। उसने दावा किया कि क्लिप में दिख रही महिला नोरा हैं।
उनके साथ बंजी जम्पिंग के दौरान हादसा हो गया और वह खाई में गिर गईं। कुछ सेंकड के लिए हर किसी का दिल दिमाग सब हिल गया, लेकिन सच्चाई ढूंढने पर पता चला कि ये फर्जी वीडियो है।
किसी ने उनकी मौत की झूठी खबर फैलाई और अभिनेत्री एकदम ठीक हैं।
वीडियो में जो लड़की दिखाई दीं, वो नोरा नहीं थीं।
प्रतिक्रिया
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इंस्टाग्राम पर mystic.sufiyan नाम से एक अकाउंट है। इसी पर इस फर्जी वीडियो साझा किया गया था। सच्चाई सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'आखिर क्यों फर्जी खबर फैला रहे हो।'
दूसरे ने लिखा, 'नोरा फतेही को बता दो कि वह नहीं रहीं... कुछ भी लिखते हो।'
एक ने लिखा, 'क्या नोरा को पता है कि वह अब नहीं रहीं?'
लोगों ने इस रील को रिपोर्ट करने की भी मांग की।
गाना
अपने इस गाने को लेकर चर्चा में हैं नोरा
एक तरफ सोशल मीडिया पर नोरा से जुड़ी ये फर्जी खबरें तैर रही हैं, दूसरी ओर नोरा खुद अपने कामकाज में व्यस्त हैं।
कुछ घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लोगों से अनुरोध किया कि वो उनके हालिया रिलीज गाने 'स्नेक' पर रील्स बनाएं।
इस गाने को 9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। रिलीज के 24 घंटे में ही यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में दूसरे नंबर पर आ गाया है।
दमखम
डांस के साथ-साथ अब एक्टिंग का भी दम दिखा रहीं नोरा
बता दें कि नोरा ने 'दिलबर-दिलबर' से लेकर 'कुसु-कुसु', 'कमरिया' और 'ओ साकी साकी' जैसे कई गानों में डांस कर लोगों से खूब वाहवाही लूटी है। वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं हैं, बावजूद इसके नोरा डांस करने में माहिर हैं।
बतौर डांसर अपनी पहचान के बाद अब वह एक अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाना चाह रही हैं और पहला कदम उन्होंने 'मडगांव एक्सप्रेस' के जरिए रख दिया है। इस फिल्म में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई है।