Loading...
ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में बढ़ीं नोरा फतेही की मुश्किलें? कोर्ट ने किया तलब
नोरा फतेही को दिल्ली की कोर्ट ने किया तलब

ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में बढ़ीं नोरा फतेही की मुश्किलें? कोर्ट ने किया तलब

Oct 30, 2026
06:42 pm

क्या है खबर?

200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप के चलते जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर का मामला फिर चर्चा में है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अभिनेत्री नोरा फतेही को सरकारी गवाह के तौर पर पेश होने के लिए समन भेजा है। ANI के मुताबिक, कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर, 2026 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। नोरा पहले भी इस मामले को लेकर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं।

गवाही

सरकारी गवाह बनकर कोर्ट में आएंगी नोरा

दरअसल, नोरा का नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल है। इसी कारण कोर्ट ने उन्हें अपना पक्ष रखने और गवाही देने के लिए तलब किया है।

इस घटनाक्रम ने उन्हें एक बार फिर 200 करोड़ रुपये वाले हाई-प्रोफाइल मामले से जुड़े होने के चलते लाइमलाइट में ला दिया है। हालांकि, मामले में उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि सरकारी गवाह के रूप में बुलाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

मामला

जानिए क्या है ठगी का पूरा मामला

यह मामला जेल में बंद ठग सुकेश के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने और उसके पैसे को वैध बनाने (मनी लॉन्ड्रिंग) के आरोपों से जुड़ा है।

नोरा के अलावा, इस केस में अब तक जैकलीन फर्नांडिस और चाहत खन्ना समेत कई कलाकारों के नाम आ चुके हैं।हालांकि, जांच एजेंसी की मामले को लेकर जांच अब तक जारी है।

इसी कड़ी में नोरा 2 नवंबर को दिल्ली की कोर्ट में गवाह के तौर पर पेश होंगी।

ADVERTISEMENT